https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

कड़ी मशक्कत के बाद भाजपाइयों ने दुकानों के गिरवाये शटर

पत्थलगांव । संत गहिरा गुरू के पुत्र एवं जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी के साथ बगीचा एस.डी.ओ.पी शेर बहादुर द्वारा की गयी मारपीट एवं अभद्रता को लेकर भाजपाईयों ने आज शहर बंद का एलान किया था। दिन बुधवार की शाम से ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवको द्वारा शहर बंद रखने का एलान कर रहे थे,परंतु व्यापारियों ने भाजयुमो के एलान को एक सिरे से खारिज कर दिया। सामान्य दिनो की भांति ही शहर का व्यापार दौडता रहा। आज सुबह भाजयुमो के एलान का शहर के व्यवसाय पर कोई खासा असर दिखायी नही दिया। सुबह 9 बजे के करीब भाजपाई दल बनाकर शहर की दुकानो को बंद कराते दिखायी दिये,परंतु उनके आगे बढते ही दुकानो के शटर दोबारा खोल दिये जा रहे थे,सुबह 9 बजे बंद करायी गयी दुकाने 11 बजते तक पूरी तरह खुल चुकी थी,इस कारण बंद का शहर मे कोई खासा असर देखने को नही मिला,जिसे देखकर कांग्रेसियों ने भी इस मामले मे अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के मंत्री अमरजीत भगत के प्रतिनिधि एवं जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि भाजपा हमेंशा धर्म को मुददा बनाकर राजनीति करती आयी है,परंतु अब उनकी राजनीति के पैतरे को जनता भलीभांति समझ गयी है। उनका कहना था कि जिला पंचायत सदस्य के साथ हुयी अभद्रता के मामले मे पुलिस प्रशासन ने एस.डी.ओ.पी पर लाईन अटैच की कार्यवाही कर दी है,वही उनके दो सहायको को भी निलंबित किया गया है। उसके बाद भी भाजपा धर्म गुरू की आड मे अपनी राजनीति करने से पीछे नही रही। उनका कहना था कि भाजपा की राजनीति सिर्फ धर्म को मुददा बनाने तक ही सिमट कर रह गयी है,यही कारण है कि अब जनता इनके फैसलो को एक सिरे से खारिज करने लगी है,जिसका उदाहरण आज पत्थलगांव मे बंद के एलान के दौरान देखने को मिला। उनका कहना था कि धर्म के आड मे भाजपा को अब राजनीति करना छोड देना चाहिये।।

Related Articles

Back to top button