https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है कार्यकर्ता:छविंद्र कर्मा

दंतेवाड़ा । लौह नगरी बचेली में ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि विधायक देवती महेंद्र कर्मा व विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य छविंद्र कर्मा थे। बचेली के मंगल भवन में कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी और छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र में दीप प्रज्जवलित और छग राज्यगीत के साथ किया गया। सम्मेलन में विधायक देवती महेंद्र कर्मा ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते कहा कि भूपेश सरकार प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। गांव के हर व्यक्ति तक विकास योजनाएं लागू कर रही है। विधायक ने हर कार्यकर्ता को भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने प्रेरित किया। कार्यक्रम में पीसीसी मेंबर छविंद्र कर्मा ने कहा कि पिछले 15 सालों तक हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता न टूटा न ही हारा, बल्कि हर परिस्थितियों में ईमानदारी से संघर्ष करता रहा। इसका परिणाम है कि आज पंचायत, जिले से लेकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो वायदा किया था, उसे लगभग पूरा किया है। यही नही उन योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया भी है। छविंद्र कर्मा ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है। कोरोनाकाल के दौरान भी हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता हिम्मत व ईमानदारी से जुटा रहा। उन्होंने कहा कि हम कार्यकर्ताओ की जवाबदारी बनती है कि भूपेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी हम सब की पार्टी है। अब समय आ गया है कि अपने संगठन को और बेहतर तरीके से मजबूत करने का। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विमल सुराना ने प्रदेश में भूपेश सरकार की चार साल के विकास कार्यों का विस्तार से बताया तथा इन चार सालों में किये गए जनकल्याणकारी विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हर कार्यकर्ता को प्रोत्साहित किया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव ने नपा क्षेत्र में किये गए विकास कार्यो को बताते कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई की। कार्यकम का संचालन पीसीसी मेम्बर व जिला महामंत्री सलीम रजा उस्मानी ने किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुलोचना कर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदिरा शर्मा, उपाध्यक्ष मंगल यादव, कमलोचन सेठिया, जीपी मरकाम, संतोष दुबे, कुमार स्वामी झाडी, मनोज साहा, गुड्डा साव, फिरोज नवाब, हीरालाल कुशवाह, आशीष यादव, देवशीष पाल, सलमान नवाब, बीना साहू, किरण जायसवाल, सुशीला नियाल, आकाश नियाल, अविनाश सरकार, सुनील गाइन, नरेंद्र सोनी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button