https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

पुलिस ने आनलाइन सट्टा चलाने वाले 9 लोगों को किया गिरफ्तार

भिलाई । दुर्ग पुलिस ने महादेव बुक के 9 गुर्गों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लायन बुक-15 नाम से 5 पैनल संचालित कर रहे थे। पुलिस की छापामारी से पहले ही इनका मास्टर माइंड सोनू फरार हो गया है दुर्ग एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि भिलाई के 9-10 लड़के उत्तर प्रदेश के नोएडा और दिल्ली में ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। उन्होंने तुरंत एण्टी क्राईम एंड सायबर यूनिट व थाने की टीम को ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना किया। वहां जाने पर पता चला कि एक फ्लैट में दुर्ग-भिलाई के कुछ लड़के रह रहे हैं। उनके द्वारा कुछ संदिग्ध गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की टीम ने एलेस्टोनिया अपार्टमेन्ट, ग्रेटर नोएडा की 9वी मंजिल में दबिश दी। वहां 9 लड़के ऑन-लाईन सट्टा लॉयन-15 का संचालत करते हुए पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि इनके द्वारा 05 पैनल चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत सभी को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से अलग-अलग बैंकों के बैंक खाते, 3 लैपटॉप, 15 नग मोबाईल और बहीखाता जब्त किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पांच अलग-अलग राज्यों में चला रहा सट्टाग्रेटर नोयडा में पैनल का संचालक वैशाली नगर निवासी सोनू नाम का युवक चला रहा था। उसी ने इन 9 आरोपियों को नोएडा नौकरी के लिए भेजा था। सोनू के साथ वैशाली नगर निवासी अंकित कनौजिया भी इसमें बड़े रूप से सक्रिय था। अंकित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक से इंजीनियरिंग कर रहा है। इसके साथ-साथ वो महादेव में पैनल चलाने का भी काम करता था सोनी के घर नोटिस चस्पा करेगी पुलिसदुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा सहित 5-6 अन्य राज्यों में सोनू काफी लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा का पैनल चला रहा था। अंकित ने उसका घर देखा है। वैशाली नगर में उसकी गिफ्ट शॉप है। पुलिस उसके यहां जाएगी। उसके घर वालों को नोटिस देगी। यदि इसके बाद सोनू ने सरेंडर नहीं किया तो उसके नाम पर कुर्की वारंट जारी किया जाएगा।इन पैनल का किया जा रहा था संचालन-गिरफ्तार किए गए आरोपियों के द्वारा लॉयन-15 के 5 पैनल चलाए जा रहे थे। इसमें लॉयन-एक्स, 99एक्स, लेजर-247, बेटभाई-9 और स्काई एक्स के नाम शामिल हैं ये आरोपी किए गए गिरफ्तारलोकेश कलवानी पिता सुरेश कुमार (32 वर्ष) निवासी सुंदर बाजार भाटापाराअभिषेक सिंह पिता अखिलेश्वर सिंह (37 वर्ष) निवासी शांति नगर सड़क 5बी भिलाईविशाल कुशवाहा पिता रमापति कुशवाहा (24 वर्ष) निवासी गणेश नगर, एसीसी जामुल, भिलाई अंकुश वर्मा पिता दिलीप वर्मा (25 वर्ष) निवासी संग्राम चौक, कैम्प-1, छावनी भिलाईआकाश साहू पिता यशवंत साहू (24 वर्ष) निवासी हार्डवेयर लाइन, सुपेलाअंकित कनौजिया पिता प्रकाश कनौजिया (24 वर्ष) निवासी शॉप नंबर 8, वैशाली नगर भिलाईवैभव सिंह पिता वैदेही शरण ठाकुर (24 वर्ष) निवासी टिकरापारा बिलासपुरशुभम राव पिता ए जगन्नाथ राव (19 वर्ष) निवासी एचएससीएल कालोनी सेक्टर 6 भिलाईडी आशीष पिता डी पूट्टू राव (20 वर्ष) निवासी जोन-1, सड़क 15, खुर्सीपार, भिलाईउक्त कार्यवाही में क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा दुर्ग सिटी कोतवाली टीआई एस.एन. सिंह सउनि शमित मिश्रा, आरक्षक प्रदीप सिंह ठाकुर, जगजीत सिंह, तिलेष्वर राठौर, विक्रान्त कुमार, धीरेन्द्र यादव, खुर्रम बक्ष, फारूक खान, चित्रसेन एवं थाना दुर्ग से उप निरीक्षक भुवनेश्वर यादव की सराहनीय भूमिका रही

Related Articles

Back to top button