https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

मेला-मड़ई से छत्तीसगढ़ की संस्कृति समृद्ध: रोहित साहू

राजिम । मकर सक्रांति के अवसर पर सतधरा नदी हथखोज में मड़ाई मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मड़ई देखने पहुंचे प्रदेशभर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नदी में सूखा लहरा लिया। बड़ी संख्या में शहरों से भी श्रद्धालुगण जिनमें रायपुर, महासमुंद, दुर्ग-भिलाई, राजिम, गरियाबंद, देवभोग, राजनांदगांव, कोरबा, कांकेर इत्यादि जगहों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे इस बीच कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने अपने उद्बोधन पर उपस्थित सभी लोगों को मकर सक्रांति पर्व की बधाइयां देते हुए कहा कि मड़ई मेले से संस्कृति समृद्ध होती है। छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। शक्ति लहरी माता की कृपा से देश प्रतिदिन नए-नए उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। केंद्र के मोदी सरकार ने 2014 से लगातार देश आमूलचूल परिवर्तन देख रहा है। मोदी न सिर्फ युवाओं के चहते हैं बल्कि बच्चे महिलाएं एवं सभी उम्र के लोग भी उन्हें खासा खासा पसंद करते हैं। कारण वह सभी के लिए योजनाएं लागू कर आगे बढऩे का मार्ग दिखाया है उनके द्वारा स्वच्छता अभियान, धारा 370 हटाना, जीरो बैलेंस पर खाता खोलना जैसे अनेक कार्य आज भी लोगों के जुबान में छाया हुआ है। यह धर्मस्थल है। हथखोज श्रद्धा का स्थल है। सुखा लहरा लेने का विधान प्राचीन काल से नहीं है। हमें लाखों रुपया खर्चा करके दूसरी जगह जाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि हमारे ही अपनी भूमि पर ऐसे-ऐसे धाम हैं यहां पहुंचते ही श्रद्धा भक्ति के तार सीधे जुड़ जाते हैं। धर्ममय वातावरण के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेला मड़ाई एवं धर्म आध्यात्म से परिपूर्ण है यहां अनेक धार्मिक स्थल है जहां जाने से ही मन शांत हो जाता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,फिंगेश्वर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर, भुवन साहू महामंत्री भारतीय किसान मोर्चा, संतराम साहू पूर्व सरपंच पसौद, टंकु सोनकर, उत्तम निषाद, भारत यादव, अरविंद यदु पार्षद प्रमुख रूप से उपस्थित थे।हथखोज सरपंच दुलारी नरेश निषाद ने स्वागत भाषण दिया। तथा वार्ड के समस्त पंचों एवं गणमान्य नागरिकों ने अतिथियों का फूल माला एवं आतिशबाजी के साथ शानदार स्वागत किया। इस मौके पर शक्ति लहरी मंदिर समिति के अध्यक्ष सतानंद निषाद, कोषाध्यक्ष धनीराम जोशी, सचिव देवानंद निषाद समेत समिति के सभी सदस्य गण कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button