https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

नक्सलियों दो और लोग को 11 वें दिन किया रिहा

बीजापुर । नक्सली अपहरण के 11 वें दिन नक्सली गिरफ्त में रहे दो और लोगों की रिहाई हुई है। मिली जानकारी अनुसार लोहंडीगुड़ा निवासी टेमरू नाग के साथ बारसूर निवासी चापड़ी बत्तैया को भी नक्सलियों ने किया 11 वें दिन रिहा कर दिया है। परिजनों ने बताया कि दोनों की रिहाई बासागुड़ा इलाके से दोपहर के करीब हुई। बताया गया है कि रिहा हुए दोनों बीजापुर पहुंच कर पुलिस प्रशासन से मिल सकते है। ज्ञात हो कि 24 दिसम्बर से नक्सलियों के गिरफ्त में 4 लोग थे। मंगलवार को कोंडागांव निवासी दो लोगो को रिहा किया था, और दो को अपने कब्जे में रखा था। जिन्हें बुधवार दोपहर में रिहा किया गया है। इन चारों का 24 दिसम्बर को गोरना क्षेत्र के नक्सल इलाके से अपहरण हुआ था। कोंडागांव निवासी निमेंद्र कुमार दीवान और नीलचंद नाग को माओवादियों ने कल ही रिहा कर दिया था। मूलत: मुरदोंडा निवासी 80 वर्षीय चापडी बतैया के् पुत्र ने बताया कि पिता एक रिटायर्ड कर्मचारी है हमें नही मालूम की किस सिलसिले में बीजापुर आये थे। बारसूर में रहते हुए बीजापुर आना समझ परे है। पुत्र ने बताया कि वृद्धावस्था में पिता की मानसिक स्थिति ठीक नही है। किसी के बहकावे में आकर ऐसे क्षेत्र आये।
चारों व्यक्ति बीजापुर में मिल सकते है प्रशासन से -जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अपहृत चारो लोग पुलिस प्रशासन से मिल सकते है। मंगलवार को कोंडागांव निवासी दो लोग रिहा हुए थे वे अपने निवास चले गये थे। चापडी परिवार के दबाव के चलते वापस बीजापुर लौटे है। जानकार बताते हैं कि सभी अपहृत एक साथ बीजापुर आकर प्रशासन के अधिकारियों से मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button