https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

सम्मान रैली में कार्यकर्ताओं ने जताया मंत्री का आभार

 रिसाली । नगर पालिक निगम स्थापना दिवस के एक दिन पहले ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने सम्मान रैली निकाली। रिसाली क्षेत्र भ्रमण करते प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने नागरिकों को सोमवार को होने वाले महोत्सव में शामिल होने न्योता दिया। वहीं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने कांग्रेसियों ने झांकी का प्रदर्शन किया। रैली की शुरुआत वार्ड 7 रिसाली सेक्टर पूर्व खेल मैदान से हुई। रिसाली निगम की महापौर शशि सिन्हा, सरिता साहू, महापौर परिषद महिला पार्षद सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य रिसाली निगम गठन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रिसाली निगम गठन कराने वाले विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त करना था। वहीं लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रसार किया। रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, चन्द्रकांत कोरे, सभापति केशव बंछोर, रिसाली निगम के महापौर परिषद के सदस्य पार्षद, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस रिसाली के अलावा राजीव युवा क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।
निकाली झांकी
सम्मान रैली में रिसाली निगम के महिला पार्षद ने आकर्षक झांकी निकाली थी। झांकी 4 अलग-अलग टैऊक्टर में तैयार किया गया था। जिसमें आत्मानंद स्कूल, नरवा गरूवा घुरवा अऊ बाड़ी की कल्पना को साकार करने वाली शहरी गोठान के अलावा छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक व अन्य योजनाओं को प्रदर्शित किया गया था।
रैली का भव्य स्वागत
रैली में 400 से अधिक बाइक व कारें थी। चौक चौराहों में बाजे गाजे, आतिशबाजी से स्वागत किया गया। रैली को भव्यता देने कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का झंडा थामे हुए थे।

Related Articles

Back to top button