सुशासन त्योहार से आम लोगों की समस्याओं का होगा समाधान:कावरे

गरियाबंद । गरियाबंद विकासखंड के ग्राम मदनपुर में राज्य सरकार के सूशासन तिहार के तहत एक समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रायपुर संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर श्री बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती नीला ठाकुर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य आम जनता को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। अधिकारियों ने किया स्टालों का निरीक्षण, दी योजनाओं की जानकारी शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनका अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों को शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी सरल और स्पष्ट तरीके से दी जाए।
समाधान शिविर से जनता प्रशासन की दूरी कम होगी
रायपुर संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे ने सूशासन तिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल आम जनता को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा, “यह शिविर जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करने का एक प्रभावी माध्यम है।
सूशासन तिहार से लोगों को मिलेगी राहत-उईके
कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित यह सूशासन तिहार आम लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा, “इस शिविर के माध्यम से लोगों की कई समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है। जरूरत है कि लोग अपनी समस्याएं बेझिझक सामने लाएं। वहीं, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निलीमा ठाकुर ने इसे मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कहा आज आपके गांव में जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। लोग अपनी समस्याएं बताएं, ताकि उनका समाधान यहीं हो सके। लोगों को योजनाओं से मिला लाभ शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर:श्रवण बाधित व्यक्तियों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए।दिव्यांगजनो को ट्राइसाइकिल वितरित की गईं। आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड का वितरण किया गया।ऋण पुस्तिका सहित अन्य योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किए गए।
सूशासन तिहार जनता प्रशासन के बीच संवाद का मंच भी
यह शिविर न केवल योजनाओं के लाभ वितरण का माध्यम बना, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच संवाद का भी एक मजबूत मंच साबित हुआ। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे ऐसी पहलों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को बिना संकोच के सामने लाएं। मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर सूशासन और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस पहल ने आम जनता को न केवल योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है, बल्कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच भी प्रदान कर रहा है।