https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

गरियाबंद शारीरिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न

राजिम । जिला मुख्यालय गरियाबंद में शारीरिक शिक्षक संघ के महासचिव पीतांबर पटेल एवं व्यायाम शिक्षक विजय रत्नाकर अभनपुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस अवसर पर करीब 20 व्यायाम शिक्षकों की उपस्थिति रही जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध रूपनारायण निर्मलकर शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय बासीन, (फिंगेश्वर) को चुना गया. इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद हेतु संजीत कुमार निषाद पीपरछेडी (छुरा)एवं गंगा साहू व्यायाम शिक्षिका किरवई (फिंगेश्वर) सचिव पद हेतु पूर्ववत हरिश्चंद्र निषाद व्यायाम शिक्षक कौदकेरा(फिंगेश्वर) सह सचिव ऐश नारायण चतुर्वेदी बालक शाला गरियाबंद कोषाध्यक्ष ममता दधीचि कोपरा, सह कोषाध्यक्ष पूरन लाल साहू कोसमी (छुरा) प्रमुख सलाहकार सूरज राव महाडिक व्यायाम शिक्षक पीपरछेड़ी (गरियाबंद)व निलेश देवांगन नागबुड़ा (गरियाबंद) रहा संघ के संरक्षक के रूप में संजीव कुमार साहू शिक्षक अमेठी(गरियाबंद)रहे.इस प्रकार सभी नव नियुक्त व्यायाम शिक्षक संघ के पदाधिकारियो को कैलाश साहू, गोप कुमार साहू ,चंद्र हास साहू, बुध लाल नेगी ,देवेंद्र वंजारी, अमित कुमार साहू ,जीवनलाल दीवान, योगेश्वरी देवांगन, रेवती ध्रुव, उत्तर साहू ,वेद कुमार ध्रुव, दीप कुमार बांधे, महेश्वरी मंडल, पंकज कुमार साहू ,राजू साहू राम प्रसाद साहू, डीगेंद्र ध्रुव गिरवर निषाद, जयंत कुमार ठाकुर, खिलेश साहू ,खान सर नंदकुमार रात्रे, दीपक रावटे, विराट सर, आनंद झा, क्रीड़ा अधिकारी उत्तम कुमार नेताम द्वारा सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं बधाई दी. मुख्य अतिथि पीतांबर पटेल द्वारा संघ की एकता पर प्रकाश डालें और व्यायाम शिक्षकों की पदोन्नति हेतु विद्यालय में 11वीं और 12 वीं में शारीरिक शिक्षक कोर्स को अनिवार्य विषय सम्मिलित करने हेतु मांग के बारे में कहा आगामी तीन,पांच व दस मार्च को प्रांत स्तर पर व्यायाम शिक्षकों का महासम्मेलन होने जा रहा है जिसमें सभी व्यायाम शिक्षकों की उपस्थिति के लिए आग्रह किए।

Related Articles

Back to top button