https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

गांव चलो, घर-घर चलो अभियान में साहू ने दी योजनाओं की जानकारी

महासमुंद। गांव चलो घर-घर चलो अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि रमेश साहू महासमुंद विधानसभा ग्राम भुरका व शहर के वार्ड 26 में पहुंचकर घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार के सभी योजनाओं की जानकारी दी। श्री साहू द्वारा महासमुंद के वार्ड 26 व ग्राम भुरका के अनेक वार्डों में घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार व राज्य सरकार के अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसका सीधे लाभ आम जनता को मिल रहा है।इस दौरान दोनों स्थानों पर श्री साहू ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा की समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाने मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, महतारी वंदन योजना सहित दर्जनों योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। गरीब आवासहीन के सपने साकार हुए हैं, पीएम आवास के माध्यम से पक्के मकान मिला है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है।इस अवसर पर शहर के वार्ड-26 में रमेश साहू के साथ पार्षद मनीष शर्मा, पूर्व पार्षद शुभ्रा शर्मा, निरंजना शर्मा, दीपक साहू, अमित साहू, कुशल साहू, लालविजय सिंह, संतोष, शंकर, संतोषी साहू सहित सैकड़ों वार्डवासी, माताएं -बहनें मौजूद रहे। इसी तरह ग्राम भुरका में गणेश साहू के निवास में बैठक के दौरान रमेश साहू के साथ प्रभारी दीपक साहू, नामदेव साहू, मूलचंद वैष्णव, देवनारायण साहू, संतराम साहू, पूरन वैष्णव, तुलसी साहू, गणेशु साहू, मानसिंग साहू, निलेश साहू, नंदु देवांगन, सुरेश साहू, सन्नी साहू, शुभम साहू, अमित साहू सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
रामायण कार्यक्रम में हुए शामिल
ग्राम बरोंडाबाजार में रामायण कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि रमेश साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा नेता प्रलय थिटे, दीपक साहू, ग्राम प्रमुख मोहन साहू, गुरूजी हेमंत चक्रधारी, महेंद्र साहू, मनोज चक्रधारी, खिलेश राजपूत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमेश साहू ने भगवान श्रीराम को सभी का आराध्य बताया। उन्होंने भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ में बिताए हुए कुछ वर्षों का उल्लेख किया। उन्होंने भगवान श्रीराम का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता बताया। माता कौशिल्या की मायके छत्तीसगढ़ को बताते हुए कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। उन्होंने मानव जीवन में राम के महत्व को बताते हुए कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक राम नाम का उपयोग प्रत्येक मानव जीवन में होता है। श्री साहू ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भव्य राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि करोड़ों सनातनियों की आस्था व स्वाभिमान का प्रतीक अयोध्या का श्रीराम मंदिर बन गया है। इस अवसर पर लोचन चक्रधारी, देवेश साहू, वरूण साहू, प्रदीप साहू, संतराम साहू सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button