https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

विविधतापूर्ण देश में लोगों के बीच एकता महत्वपूर्ण : शीतल ध्रुव

छुरा । नगर में जिला भारोत्तोलन संघ, पतंजलि युवा भारत एवं समाज सेवी के तत्वाधान में रन फॉर यूनिटी एकता दौड़ का आयोजन किया गया। देश में हर साल 31अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवसÓ के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के रूप में मनाया जाता है। 550 से अधिक राज्यों को देश में विलय करने की उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि का सम्मान करने के लिए इस दिन को ‘राष्ट्रीय एकता दिवसÓ या ‘राष्ट्रीय एकता दिवसÓ के रूप में मनाया जाता है। दौड़ को भारोत्तोलन संघ के जिलाध्यक्ष यशवंत यादव ने विसिल बजाकर रवाना किया। सर्वप्रथम दौड़ बस स्टैंड से बजरंग चौक, स्वर्ण जयंती चौक, शीतला मंदिर रोड होते हुए बस स्टैंड में समाप्त हुई। दौड़ में भारत माता की जय, सरदार पटेल की जय आदि के नारे लगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारोत्तोलन संघ जिलाध्यक्ष यशवंत यादव ने इस अवसर पर कहा कि भारत सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत का सम्मान करने के लिए 2014 में आधिकारिक तौर पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवसÓ घोषित किया। अखंड और सशक्त भारत के कट्टर समर्थक सरदार वल्लभभाई पटेल के कार्यों के सम्मान में, उनके जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार द्वारा इस दिन को ‘राष्ट्रीय एकता दिवसÓ के रूप में घोषित किया गया है। समाज सेवी शीतल ध्रुव ने कहा कि भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में लोगों के बीच एकता बहुत महत्वपूर्ण है।ऐसे समय में जब कई राज्य विखंडित थे, सरदार वल्लभभाई पटेल ने अखंड भारत की अवधारणा का समर्थन किया। इसलिए यह दिन देश को एकजुट करने के लिए वल्लभभाई पटेल और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए संघर्ष और बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।यह दिन”अनेकता में एकता” की भावना को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने के महत्व पर जोर देता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवा भारत जिला प्रभारी योगाचार्य मिथलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि आजादी के पहले का भारत 565 अलग अलग रियासतों में बंटा हुआ था इसको एक सूत्र में पिरोने का अनोखा और साहसी कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया, इसी प्रकार हमे अपने देश की एकता को बनाए रखना है। छात्रावास अधीक्षक गिरधारी कुंभकार, कुलेश्वर मरकाम, वेद प्रकाश साहू एवं जनपद पंचायत करारोपण अधिकारी कयाराम यादव ने अपने अपने वक्तव्य में कहा कि हमे सरदार वल्लभ भाई पटेल के इस योगदान को हमेशा याद रखना है। आभार प्रदर्शन करते हुए शिक्षक हीरालाल साहू ने कहा कि खंडित भारत को अखंडित करने का काम पटेल जी ने किया है इसे हमे हर हाल में पिरोकर रखना है। कार्यक्रम में हेमंत साहू, पानसिंग, परमेश्वर, कमलेश ठाकुर, देवानंद, अनिल, गंगाधर, लिलेश्वर, जागेश ठाकुर, कैलाश, राजेंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button