https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

सीएसपी के अंगूठे में फ्रैक्चर मामले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के खिलाफ किया अपराध दर्ज

भिलाई । नेहरू नगर ओवरब्रिज के नीचे गुरुद्वारा रोड पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य की मांग को लेकर किए गए चक्का जाम के दौरान हुई पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा की गई धक्का मुक्की से सीएसपी छावनी के बाएं हाथ का अंगूठा फैक्चर मामले में सुपेला पुलिस ने भाजयुमो के रितेश ठाकुर विशाल शाही एवं अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि शाम नेहरू नगर ओवरब्रिज के नीचे रोड गुरुद्वारा के पास जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार एवं निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया गया सुपेला थाना को जानकारी होने पर नेहरू नगर ओवरब्रिज के समीप कानून व्यवस्था को बनाए रखना सुपेला थाने के उपनिरीक्षक काशीनाथ मंडावी एवं स्टाफ रवाना हुआ था भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा अपनी कुछ मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे अचानक नेहरू नगर ओव्हरब्रीज के नीचे रोड गुरुद्वारा के पास सुपेला में बैठकर नारेबाजी कर चक्का जाम कर मार्ग को अवरोध कर दिये थे सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाइश देने के दौरान भाजपा के युवा कार्यकर्ता रितेश ठाकुर, विशाल साही, और अन्य ने ड्यूटी पर लगे अधिकारी कर्मचारी जो अपने शासकीय कार्य में व्यस्त थे एवं भीड़ को हटा रहे थे। आरोप है कि भाजयुमो कार्यकर्ता ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए बल का प्रयोग कर धक्का मुक्की करने लगे इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर के बाएं अंगूठे को रितेश ठाकुर ने बलपूर्वक मोड़कर गंभीर चोट पहुंचाया एवं विशाल ने धक्का मुक्की किया रितेश ठाकुर, विशाल शाही एवं अन्य द्वारा की गई इस धक्का मुक्की में छावनी सीएसपी आशीष बंछोर के बाएं हाथ का अंगूठा फैक्चर हुआ है इधर सुपेला थाने के उपनिरीक्षक काशीनाथ मंडावी की रिपोर्ट पर इस मामले में रितेश ठाकुर विशाल शाही एवं अन्य के खिलाफ धारा 147, 186, 332,341,353 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button