https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

योग दिवस पर किया सामूहिक योग का आयोजन

चारामा । 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के कोरर चौक स्थित सामुदायिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामुहिक योग दिवस का कार्यक्रम प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक एक विश्व एक स्वास्थ्य के थीम पर आयोजित किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। 21 जून का यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के भारत सरकार के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 11 दिसम्बर 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की मंजुरी मिली थी। पूरे विश्व में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। इस बार 9वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे तहसीलदार यशवंत कुमार, नायब तहसीलदार चंद्र कुमार सिन्हा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दादू सिंह पाल, उप अभियंता पूजा सार्वा, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने योग किया।

Related Articles

Back to top button