छत्तीसगढ़

सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की जीत के लिए कार्य करें: अशोक साहू

कवर्धा। प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त होते ही अशोक साहू ने संगठन में कसावट लाना प्रारंभ कर दिया है.। दिन भर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने संगठन के विभिन्न लोगों के साथ बैठकें कर अपनी कार्य योजना कार्यकताओं के बीच रखते हुए कहा कि अब चुनाव को बहुत कम समय रह गया है और ऐसे में हम सबका दायित्व है कि एक जुट होकर भाजपा की जीत के लिए कार्य करें. भाजपा एक विचार आधारित पार्टी है जिसकी प्राणवायु उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं. भाजपा कार्यकर्ता जब ठान लेता है तो फिर जीत के बिना बैठता नहीं. अभी हम विपक्ष में हैं और जिले की दोनो सीटें भी अभी हमारे पास नहीं हैं तो ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. कि हम दोनों विधानसभा जीतकर पार्टी को समर्पित करें जिससे प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जसविंदर बग्गा ने बताया कि जिलाध्यक्ष अशोक साहू के साथ दोनों महामंत्री संतोष पटेल और क्रांति गुप्ता ने आज महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों, महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियों, जिला संगठन पदाधिकारियों, युवा मोर्चा मंडल।अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों तथा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के साथ अलग अलग बैठकें कर संगठन कार्यों की समीक्षा की. इन बैठकों में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव भी रखे.। पूर्व विधायक अशोक साहू ने तरुण छत्तीसगढ़ से चर्चा करते हुए कहा की कवर्धा और पंडरिया में कांग्रेस को हराना पहला लक्ष्य है और कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जो लोगो को तकलीफ हो रही है इसके लिए लगातार आवाज उठाना है कांग्रेस की सरकार के खिलाफ । बीजेपी कार्यकर्ताओ की तारीफ करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि कार्यकता अच्छा काम रहे है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button