छत्तीसगढ़

अवैध चूना पत्थर परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 10 हाईवा सहित 12 वाहन जब्त

बलौदाबाजार । राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध चूना पत्थर परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। अवैध चूना पत्थर परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। जिसमें आज 10 हाइवा सहित कुल 12 वाहन ज़ब्त किया गया हैं। जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे ने बताया कि आज सुहेला क्षेत्र में अवैध परिवहन कर रही गाडिय़ों की जांच की गई, जिसमें कुल 12 वाहन बिना अभिवहन पारपत्र के परिवहन करते पाया गया, जिसमें 10 हाईवा वा 2 ट्रेक्टर सम्मिलित हैं। उक्त सभी वाहनों में चूना पत्थर भरा हुआ था। सभी वाहनों को जप्त कर नजदीकी थाने के सुपुर्दगी में रखा गया है। उक्त हाइवा में ष्टत्र22 ङ्ग 2534, ष्टत्र22 ङ्ख 9111, ष्टत्र04 क्कष्ट 7002, ष्टत्र22 1336, ष्टत्र22 ङ्ग 8111, ष्टत्र07 स्नष्ट 3448, ष्टत्र22 ङ्क 1719 ष्टत्र04 क्कश्व 8898 ष्टत्र22 ष्ट 0193, ष्टत्र22 ्रक्च 9712 को पुलिस थाना सुहेला क्षेत्र में तथा 2 ट्रेक्टर सोल्ड महेंद्रा टैक्टर 275, सीजी 04 एनजी 5931 को कलेक्टोरेट परिसर में अभिरक्षार्थ हेतु रखा गया है। उक्त सभी वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनिमयन) अधिनियम 1957 की नियम 21 ( 4 ) / सहपठित छ.ग. खनिज ( खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009 की नियम – 4 (3) / सहपठित छ.ग. खनिज नियम 2015 की नियम 71 (2) के तहत कार्यवाही की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button