https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

महिला मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रवास 6 व 7 को

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की आवश्यक बैठक आज शनिवार को पिथौरा रेस्ट हाऊस में संपन्न हुई। जिसमें उपस्थित समस्त महिला मोर्चा की जिला, मंडल के पदाधिकारी को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विभिन्न राज्यों की भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दो दिवसीय 6 एवं 7 जुलाई को जिले के प्रवास पर आ रही हैं। महा जनसंपर्क अभियान के तहत महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विभिन्न राज्यों से आए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे एवं केंद्रीय योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से मिलकर उनका सम्मान भी करेंगे। जिसे लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा किया गया एवं कार्य योजना बनाई गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू ने कहा कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य एवं विभिन्न राज्यों के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश की सभी जिलों में जाकर जनसंपर्क करेंगे। इसी कड़ी में वे महासमुंद जिले में भी पहुंचेंगे। सुधा साहू ने कहा कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों का जनसंपर्क का लाभ प्रदेश की जनता एवं भाजपा को मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को मिला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिलाओं का ही सबसे ज्यादा समर्थन प्राप्त है। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिलाओं को हर स्तर पर ठगा है। चाहे शराबबंदी को लेकर हो या फिर महिला स्व-सहायता समूह का कर्ज माफ करने की बात हो। रेडी टू ईट निर्माण में लगे बहनों को बेरोजगार करने का काम भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया है। जिसका जवाब महिलाएं आने वाले विधानसभा चुनाव में अवश्य देगी। श्रीमती सुधा साहू ने आगे कहा कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रवास को ऐतिहासिक बनाने के लिए हमें कार्य करना है और साथ ही साथ जिले की जनता को प्रदेश सरकार द्वारा किए गए वादाखिलाफी के बारे में भी बताना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रवास को सफल बनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की बहनों को जो दायित्व दिया गया है उसे बखूबी निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट और कमीशनखोर कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयश्री दिलाने के लिए हमें कार्य करना है।
इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती किरण अग्रवाल प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा, ललिता अग्रवाल, प्रभा साहू पूर्व पार्षद,हुसैना बानो,श्रीमती पार्वती साहू जिला प्रभारी, पूर्व उपाध्यक्ष नपा कौशल्या बंसल, श्रीमती सुजाता विश्वनाथन प्रदश सदस्य,श्रीमती मीना वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्रीद्वय महिला मोर्चा श्रीमती पुष्पलता चौहान, श्रीमती गोपा मोती साहू,सुरेखा कंवर,श्रीमती सुशीलकांति पटेल जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती लेखमणि पटेल,श्रीमती क्षमा गोयल,श्रीमती लक्ष्मी साहू जिला मंत्री, श्रीमती शुभ्रा शर्मा शहर मण्डल अध्यक्ष महासमुंद,श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर मंडल अध्यक्ष तुमगांव, श्रीमती हुलसी चंद्राकर मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, सिंधु प्रधान, बसंती प्रधान, हेमलता यादव, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती लक्ष्मी पटेल पिथौरा ग्रामीण अध्यक्ष, श्रीमती निर्मला पटेल ग्रामीण महामंत्री पिथौरा, श्रीमती उमा सोनी, सुनीता साहू, भगवती करकसे, हेमकांती देवांगन, मधु यादव, ललती, यमुना ठाकुर, सारिका यादव, सची बरिहा, सीता सतपथी, श्वेता अग्रवाल, रीना अग्रवाल अध्यक्ष महिला मोर्चा पिथौरा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button