https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने कुल्हाड़ी घाट मे रैली निकाल दी श्रद्धांजलि

गरियाबंद । देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर आज तहसील मुख्यालय मैनपुर से 18 किमी दूर राजीव गांधी गोद ग्राम कुल्हाड़ीघाट मे कार्यक्रम आयोजित कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को श्रध्दांजलि अर्पित किया गया ।सैकड़ो कांग्रेसियो व ग्रामीणों ने चिलमिलाती धूप में विशाल रैली निकाली कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति स्मृति ठाकुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता कुल्हाड़ीघाट के सरपंच श्रीमति धनमोति सोरी एवं विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष भावसिंह साहू, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि हेमसिंह नेगी, कमार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनसिंह सोरी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान कमार जनजाति के लोगो को कांग्रेस द्वारा साड़ी, धोती, गमछा व फल वितरण किया ।
राजीव गांधी ने सशक्त भारत का निर्माण किया:स्मृति
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्रीमति स्मृति ठाकुर ने कहा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एक संवेदनशील जननेता थे जो हमेशा मानवता के लिए समर्पित थे उन्होने नये भारत के नवनिर्माण के साथ भारत को आधुनिक खुशहाल और एक मजबूत राष्ट्र बनाने में विशेष भूमिका निभाई है साथ ही देश को विकास पथ पर ले जाकर राष्ट्रीय क्षितिज में भारत को जो पहचान व ऊंचाई दिलाई वह इतिहास के पन्नो में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित है।
आदिवासी कमार जनजाति से राजीव गांधी को काफी लगाव था:भावसिंह
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भावसिंह साहू ने कहा देश के युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आदिवासी कमार जनजाति के लोगो से बेहद लगाव था और वे हमेशा इनके विकास और उत्थान के बारे मे सोचते थे,
राजीव जी मात्र 40 वर्ष की उम्र मे देश के प्रधानमंत्री बने थे देश मे कम्प्यूटर शिक्षा की शुरूआत मे महत्वपूर्ण भूमिका उन्होने निभाई थी।
कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे राजीव गांधी: जनक ध्रुव
आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने कहा आज देश में चारो ओर जो कम्प्यूटर क्रांति दिखाई दे रही है वह राजीव गांधी जी की देन है प्रधानमंत्री बनने के बाद गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाया वह सदैव याद किया जाता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गेन्दू यादव ने किया। प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव मिश्रा, युवा कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष शाहिद मेमन, पूर्व जिला महामंत्री गुलाम मेमन, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदू नेगी, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, महामंत्री गेन्दू यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपील, नीरा कपील, महामंत्री निहाल नेताम, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव अमित मिरी, युगल किशोर पाण्डेय, श्रद्धा ठाकुर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल, तनवीर राजपूत, सामंत शर्मा, खेलन साहू, ईम्तियाज मेमन, जाकिर रजा, अशोक दुबे, डोमार साहू, रामसिंह नागेश, हरिश्वर पटेल, चैनसिंह नेताम, उमंग ठाकुर, ललित राम सिन्हा, भानू सिन्हा, महेन्द्र राजपूत, पवन कुमार पटेल, दामोदर साय मरकाम, टीकम कपील, अनकुराम यादव सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट के ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button