https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

लोग टीम को सही जानकारी दें ताकि भविष्य में बेहतर योजना बनाई जां जा सके: रजत बसंल

बलौदाबाजार । कलेक्टर रजत बंसल ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के कार्य में लगे अधिकारी- कर्मचारियों को त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर बसंल अधिकारियों ने ग्राम अर्जुनी में पहुंचकर सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमलोगों से सही जानकारी देनें की अपील ताकि भविष्य में बेहतर योजना बनाएं जाएं जा सकें।
कलेक्टर बसंल ने अर्जुनी में पूजा निषाद के घर पहुंचकर आर्थिक सर्वेक्षण संबंधित जानकारी ली साथ ही प्रगणक दलों से चर्चा की और सर्वेक्षण के लिए निर्धारित प्रपत्र का अवलोकन किया। कलेक्टर ने प्रगणक दलों को पूरी गंभीरता से त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए मकानों की नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री और मैनुअल एंट्री के संबंध में निर्देश दिए। सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 कार्य में नियुक्त अधिकारियों और प्रगणक से इस संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में डाटा बेस के अनुसार पात्र पाये जाने पर हितग्राही को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने सामाजिक- आर्थिक सर्वेक्षण 2023 कार्य के संबंध में चर्चा करते हुए इस संबंध में अवसर आवश्यक और महत्वपूर्ण जानकारी जानकारी दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गांव के सभी नागरिकों को सामाजिक- आर्थिक सर्वेक्षण में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही कलेक्टर बसंल ने ग्रामीणों को सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की। ग्राम अर्जुनी एक बड़ी जनसंख्या वाली क्षेत्र है यहां लगभग 8 हजार की आबादी है इस क्षेत्र को देखते हुए कलेक्टर बसंल ने सर्वेक्षण कार्य हेतु 2 अतिरिक्त टीम गठन करने के लिए कहा ताकि निर्धारित समय पर सर्वेक्षण कार्य संपन्न हो। वही गर्मी को देखते हुए वही अर्जुनी के पूर्व सरपंच गंगाराम वर्मा ने कलेक्टर बंसल से नहर में पानी की मांग की। इस पर कलेक्टर ने जल्द ही नहर में जल आपूर्ति की बात कही ताकि आम जनजीवन को लाभ मिल सके। उक्त निरीक्षण के दौरान जिला मास्टर ट्रेनर बी प्रजापति, सुपरवाइजर भूपेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, सुपरवाइजर, प्रगणक दल के सदस्य प्रमिला, अन्नपूर्णा ध्रुव व ग्रामीण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में डाटाबेस जानकारी जैसे-परिवार के मुखिया की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, रोजगार की जानकारी, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है या नहीं, धान विक्रय का किसान पंजीयन क्रमांक, आधार नंबर, राशन कार्ड में परिवार की सूची, नरेगा जॉब कार्ड, परिवार की भूमि की जानकारी, परिवार की वार्षिक आय, सिंचाई साधन, वाहन एवं अन्य सामग्री, घर कच्चे या पक्के मकान, परिवार के कितने सदस्यों ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया, मोबाइल नंबर, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, रोजगार की जानकारी जैसे-कृषि कार्य, स्वरोजगार, शासकीय नौकरी, निजी नौकरी, मजदूरी, बेरोजगारी इत्यादि का सर्वेक्षण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button