https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

शहर में नही है अलाव की व्यवस्था,यात्रा करने वाले मुसाफिरों की बढ़ी मुसीबत

पत्थलगांव । बीते दो दिन से शहर सहित जिले भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है,शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री देखा जा रहा है। बुधवार को शहर में घने बादल छाए रहे। बुधवार को सुबह शहर सहित ग्रामीण ईलाको मे भी घना कोहरा छाया हुआ था,शहर में कोहरे का असर काफी समय तक देखा गया। ग्रामीण ईलाको मे भी इन दिनो कड़ाके की ठंड पड रही है। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार जनवरी महिने मे कडाके की ठंड पडेगी,आगामी दिनो मे यह ठंड और बढने की संभावना जतायी जा रही है। बीते दो दिनो मेे नगर का तापमान रात के दौरान 10 डिग्री सेल्सियस नापा गया था। वही अब आगामी दिनो मे यह तापमान और गिरने की संभावना है,ऐसे मे यात्रा करने वाले मुसाफिरो के लिए ठंड मुसिबत बन गयी है,नगर कई जिले व राज्यो का जंक्षन होने की वजह से अधिकंाष यात्री इसी जगह से अपने गंतब्यो के लिए बसे पकडते है,जिसे देखते हुऐ यहा के स्थानीय बस स्टेन्ड मे अभी दिन रात यात्रियो की भारी भीड़ जमा रहती है। यहा के बस स्टेन्ड से रात्री के दौरान दर्जनो बसे लंबी दूरी तय करने वाली छूटती है,जिसमे भारी संख्या मे यात्री अपनी मंजिल तय करते है। ऐसे मे अधिकंाश यात्रियों को रात के वक्त इन बसो के इंतजार में यहां देखा जा सकता है,इन दिनो पड रही कडाके की ठंड रात मे यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है,परंतु अब तक यहा के बस स्टैंड में अलाव की व्यवस्था नही की जा सकी है,यदि बस स्टेन्ड में अलाव जलाने की सामग्री उपलब्ध करा दी जाती है तो यहा से लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को अलाव जलाकर कुछ राहत दिलायी जा सकती है,वही बस स्टैंड में काम करने वाले कुली,मजदूरों को भी अलाव के जलने से ठंड से राहत मिल सकती थी।
नामांकित पार्षद ने कलेक्टर से करी मांग- लगातार बढ़ती हवाओं ने वातावरण में ठंड की ठिठुरन बढ़ा दी है और शाम होते ही इसका खासा असर शुरू हो जाता है लेकिन इसके लिए हर साल की जाने वाली अलाव की व्यवस्था के लिए इस बार नगर प्रशासन की ओर से नागरिकों को किसी प्रकार की व्यवस्था नही दी जा रही है,जिससे लगातार परेषानियां हो रही है,इस ओर स्थानीय नगर पंचायत का कोई ध्यान नही है। वहीं इस समस्या के समाधान के लिए छग शासन की नामांकित पार्षद श्रीमति शकुंतला त्रिपाठी ने नगर के सार्वजनिक स्थलों पर अब तक अलाव नही जलाने पर नाराजगी जताई है एवं तत्काल अलाव की व्यवस्था करने के लिए जिले के संवेदनशील कलेक्टर रवि मित्तल से आग्रह किया है,उन्होंने जिला कलेक्टर को समस्या बताते हुये कहा कि इस ओर नगर प्रशासन का कोई ध्यान नही है कर्मचारियों को कहने के बाद भी उनमें थोड़ी सी भी नैतिकता नही है कि वे इस ओर ध्यान दें जबकि ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि हमेशा की तरह अलाव की व्यवस्था हेतु स्थानीय प्रशासन को जगाना पड़ता है जो विडम्बना है,उन्होंने तत्काल अधिकारियों से मांग की है कि अलाव की व्यवस्था कर समस्या से निजात दिलाई जावे ताकि नागरिकों को परेशानी न हो।।

Related Articles

Back to top button