https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

अकबर और ममता ने इंदौरी नगर पंचायत कार्यालय का शुभारंभ किया

कवर्धा । छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले में सातवां नगर पंचायत के रूप में इदौरी नगर पंचायत कार्यालय का विविधित शुभारंभ किया। शुभांरभ अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, वरिष्ठ समाज सेवी लाल जी चन्द्रवंशी, जिलाध्यक्ष होरी राम साहू, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा राम साहू, इंदौरी नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। नगर पंचायत कार्यालय शुभारंभ से पहले कैबिनेट मंत्री श्री अकबर एवं पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने छत्तीसगढ़ महतारी की तैल्य चित्र का विविध पूजा-अर्चना की। छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार के स्तुति के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ।
कैबिनेट मंत्री अकबर ने इंदौरी नगर पंचायत कार्यालय का शुभारंभ के साथ सभी नगर पंचायत वासियों एवं गणमान्य नागरिकों को बधाई एवं शुभकानांए दी। उन्होने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ प्रदेश, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास कर रहा है। हमारी सरकार ने गढबो नवा छत्तीसगढ़़ की परिकल्पा के साथ पूरे प्रदेश को समग्र विकास करते हुए प्रशासनिक रूप से जिला, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और तहसील का गठन कर राज्य की जनता को शासन-प्रशासन के पास लाने का काम किया है। क्षेत्र विकास के साथ सरकार, शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और भरोसा बढ़ा है। उन्होने कहा कि इन्दौरी नगर पंचायत के रूप में आज जिले का सातवां नगर पंचायत के रूप में कार्यालय का विविधित शुभांरभ हो रहा है। अब नगर पंचायत इंदौरी का भी समुचित विकास होगा। नगर पंचायत के रूप में इसका पूरा विकास किया जाएगा। उन्होने कहा कि नगर पंचायत इंदौरी को बनाने में विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने बहुत मेहनत की है। जनआकांक्षाओं के ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने नगर पंचायत गठन करने की सहमति देकर जनता का भरोसा जीता हैं। पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने इंदौरी नगर पंचायत क गठन के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल जी और कैबिनेट मंत्री श्री अकबर भाई जी का हमेशा साथ मिला है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र विकास और जनभावनाओं के लिए को पूरा करते हुए हमारी भी मांगों को पूरा करते आए है। पंडरिया नगर पंचायत को नगर पालिका पारिषद गठन का वादा भी पूरा होगा। कुकदूर में प्रशानिक कसावट और जनता के कामों को शीघ्रता से पूरा करने के लिए नवीन तहसील का गठन किया है। कुडा और कुकदूर में महाविद्यालय की सुविधा दी गई है। क्षेत्र में पुल-पुलिया सड़क निर्माण, सिचाई के क्षेत्र में कई बड़े काम हुए है। उन्होने कहा कि आने वाले समय में पंडरिया क्षेत्र का और बेहतर विकास होगा।

Related Articles

Back to top button