छत्तीसगढ़

भिलाई रक्षित केंद्र का एसपी ने किया निरीक्षण

भिलाई । भिलाई रक्षित केन्द्र, दुर्ग का नए दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने आज निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनरल परेड की सलामी ली उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले जवानों को उन्होंने पुरुस्कृत किया वहीं पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों से संबंधित समस्या निवारण के लिए दरबार लगाने की बात कही है। दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा के रक्षित केन्द्र पहुंचने पर निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा सलामी दी गई। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों का निरीक्षण एवं किट परेड निरीक्षण किया गया। इस दौरान उत्तम वेषभुषा धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों एवं उत्तम किट लगाने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। एसपी द्वारा सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया। जिसमें कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी भारी वाहनों की रखरखाव का जायजा लिया गया। तत्पश्चात एसपी दुर्ग द्वारा रक्षित केंद्र दुर्ग स्थित आर्म शाखा का निरीक्षण किया गया एवं आर्म एम्युनेशन के रखरखाव एवं सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया। एसपी द्वारा रक्षित केंद्र दुर्ग की गणवेश भंडार, वाहन शाखा सहित अन्य शाखाओं का अवलोकन किया गया। प्रशासनिक भवन में विभिन्न शाखा क्रमश: गणवेश शाखा ,सुरक्षा उपकरण शाखा, पुलिस साख सहकारी समिति बैंक , वाहन शाखा, महिला कल्याण केंद्र ,यात्रा भत्ता शाखा, वाहन शाखा, कैश शाखा ,रोजनामचा शाखा का निरीक्षण कर सभी प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की। एसपी सिन्हा ने रिकार्ड के संधारण को देखा। शाखा की साफ सफाई एवं रख-रखाव को भी देखा गया शाखा प्रभारी तथा सहायक शाखा प्रभारी के अच्छे कार्यों को देखते हुए उत्साहवर्धन स्वरूप पुरस्कृत भी किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी शहर संजय ध्रुव, एएसपी ग्रामीण अनंत साहू, रक्षित निरीक्षक सहित जिले के तमाम बड़े पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button