छत्तीसगढ़

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन गायत्री माता की मूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राणप्रतिष्ठा की

सुकमा ।सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के कोकावाड़ा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन गायत्री माता की प्राण प्रतिष्ठाकर स्थापना की गई। साथ ही सप्त ऋषियों की भी स्थापना की गई। इस अवसर पर शांतिकुंज प्रतिनिधियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता गायत्री की प्रतिष्ठा की गई।
मंगलवार को दूसरे दिन मंगलवार प्रात: सामूहिक जप, ध्यान के उपरांत देव पूजा, गायत्री महायज्ञ, दोपहर में नारी सशक्तिकरण, संध्या में संगीत प्रवचन प्रज्ञा पुराण की कथा संपन्न की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य एवं आसपास के ग्रामीण जल शामिल हुए। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में एवं परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के संरक्षण में आयोजित हुआ। 24 से 27 फरवरी तक आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में विभिन्न संस्कारों का आयोजन किया जा रहा है।
तीसरे दिन होंगे 16 संस्कार
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में 26 फरवरी बुधवार को 16 संस्कारों कराए जाएंगे। यह संस्कार नि:शुल्क होगा। जिसमें उपनयन संस्कार, नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार, विद्या आरंभ संस्कार और दीक्षा संस्कार सहित सभी 16 संस्कार सम्पन्न होगें। इन संस्कार में भाग लेने के लिए सभी लोगों ने पूर्व में ही पंजीयन करवा चुके हैं।
नगर में बना भक्तिमय माहौल
कोकावाड़ा में गायत्री महायज्ञ प्रारंभ होते ही यहां वातावरण पूरी तरह से भक्ति में या वातावरण में सराबोर और हो चुका है। गायत्री परिवार के सदस्य प्रतिदिन यहां सुबह से विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर भक्ति में वातावरण में ढल चुके हैं, जिसके कारण से इस क्षेत्र का लोगों में भी भक्ति भाव जागृत है और सभी लोग बढ़ चढ़कर शामिल होकर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को सफल बना रहे हैं।
महाशिवरात्रि को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी
कोकावाड़ा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में महाशिवरात्रि का भी भव्य आयोजन किया जाएगा।
जिसकी तैयारी और पूरी की जा चुकी है। गायत्री परिवार के ट्रस्टी ने अनिल टावरी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर विशेष पूजा अर्चना की तैयारी की जा चुकी है वहीं सभी भक्तों को इस महाशिवरात्रि के अवसर पर जल अभिषेक करने सहित विशेष पूजा अर्चना के साथ संपन्न किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button