कांग्रेस से मिला धोखा,अम्बागढ़ चौकी की जनता ने दिया मौका:अनिल
निर्दलीय जीत कर आये अनिल मानिकपुरी, आठ भाजपा,पाँच कांग्रेस और दो निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की

मोहला। स्थाई निर्वाचन के अंतर्गत नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के लिए अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी ने बाजी मारी है नगर की जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर तीन सौ इकसठ वोटों से जिताया है। जिले में कांग्रेस के निष्ठावान और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पार्षद पद पर रह चुके अनिल मानिकपुरी को कांग्रेस से इस बार धोखा मिला और उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष टिकट से वंचित किया गया। नजीता ये रहा कि वे कांग्रेस से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़े, कांग्रेस ने मनीष साहू प्रत्याशी बनाया और भाजपा ने नगर के दिग्गज नेता गुलाब गोस्वामी को मैदान में उतारा। परिणाम यह रहा कि गुलाब गोस्वामी को कुल मत चौबिस सौ दस मिले वही कांग्रेस से मनीष साहू को कुल मत आठ सौ छब्बीस मिले वही कांग्रेस से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी को कुल मत सत्ताईस सौ इकहत्तर वोट मिले।
विधानसभा में गुटबाजी ले डूबी कांग्रेस को,दोनों नगर पंचायत में मिली हार : अम्बागढ़ चौकी और छुरिया नगर पंचायत खुज्जी विधानसभा में शामिल है। इस विधानसभा के कांग्रेस विधायक भोलाराम साहू है,दोनों नगर पंचायत में करारी हार से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा है टिकट वितरण और कांग्रेस की गुटबाज़ी पर छुरिया और अम्बागढ़ चौकी में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।अम्बागढ़ चौकी में कांग्रेस की हार भी किसी जिल्लत से कम नही है अम्बागढ़ चौकी में कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी मनीष साहू को कुल आठ सौ छब्बीस वोट मिले जो कि एक वार्ड के मतदाताओं जितना रहा है। छुरिया नगर पंचायत में रितेश जैन को तकरीबन चार सौ वोटो से हार मिली है। एक लिहाज से देखा जाए तो कांग्रेस की गुटबाज़ी और टिकट वितरण की स्तिथि में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने की संभावना होती दिख रही है।
पिछले चुनाव में ग्यारह कांग्रेस पार्षद इस बार पाँच, कौन देगा जवाब : पिछले चुनाव में अम्बागढ़ चौकी नगर पंचायत में कांग्रेस ने ग्यारह पार्षदों ने जीत नगर पंचायत में अपना अध्यक्ष बैठाया था और इस बार के चुनाव में कांग्रेस के पांच पार्षद जीत कर आये है, दुर्भाग्य कहे या गुटबाजी। जिसका नतीजा आज कांग्रेस को उठाना पड़ रहा है। नगर ने चर्चाओं का भी दौर है कि पार्षदों से लेकर अध्यक्ष टिकिट वितरण में जमकर गड़बड़ी की गई है। जिसको लेकर सवाल जवाब देने कांग्रेस के बड़े नेता अपना पल्ला झाडऩे का मन बना लिये है। अब जो नेता अपने चहेते को टिकट के लिए सिफारिश किये थे वो हार और अपनी गर्दन बचाने संगठन पर दोषारोपण करेंगे।
इन पार्षदों ने जीत की हासिल, नए चेहरे भी मैदान में: पार्षदों का निर्वाचन परिणाम घोषित होने के पार्षदों की सूची ऐसी रही वार्ड नं एक से कांग्रेस की खेदीबाई दो से भाजपा के सुरेश नेताम तीन से कांग्रेस से रितेश मेश्राम चार से भाजपा के दिलीप कुंभकार पांच से ईश्वरी धुर्वे भाजपा छ: से विनोद डेहरिया निर्दलीय 7 से गोपीचंदा देवांगन विजय घोषित किया गया है। 8 से उषा यादव 9 से मुकेश सिन्हा 10 से श्री झरनेश कुंभकार 11 से कविता यादव 12 से किशुन लाल पटेल 13 से उमाशंकर निषाद 14 से पवन गुप्ता 15 से कांशी राम निषाद विजय घोषित किया गया है।