छत्तीसगढ़

नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत

अश्विनी शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित

भाटापारा। नगरपालिका चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद 15 फरवरी को हुए मतगणना मे नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अश्विनी शर्मा लगभग 7500 वोटो से विजयी हुए नगरपालिका के 31 वार्डो मे भाजपा का दबदबा रहा चुनावी परिणाम की जानकारी के अनुसार 26 वार्डो मे भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशी विजयी हुए नगर विकास व आम जनता की समस्याओं के निराकरण सहित स्वच्छ व सुन्दर भाटापारा के मुद्दे को लेकर भाजपा ने चुनाव लडा और ऐतिहासिक विजय हासिल की वही गांधी मंदिर वार्ड सीट से भाजपा के मनीष मिश्रा लगभग 250 मतों से जीत दर्ज कराई मुंशी इस्माइल वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर चक्रधारी चुनाव जीते वहीं भारतीय जनता पार्टी भाजपा ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा सुबह से ही स्थानीय कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर भारी भीड़ का माहौल रहा हर व्यक्ति को मतदान के बाद परिणाम की जानकारी लेने की उत्सुकता देखी गई वही प्रशासन की ओर से बेरीकेटिंग कर चौबध व्यवस्था की गई मतगणना स्थल में टीआई परिवेश तिवारी सतत निगरानी बनाये हुए थे।

Related Articles

Back to top button