https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

नगर पंचायत भखारा में खिला कमल

भाजपा की ज्योति जैन 640 मतों से विजयी, भाजपा के 12 और कांग्रेस के 3 पार्षद जीते

भखारा। नगर पंचायत भखारा में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना सुबह 9 बजे से ही बिसाहू सिंह गौर आत्मानंद स्कूल मतगणना स्थल में शुरू हो गया था जिसमें नगर पंचायत भखारा के भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति जैन ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी संतोषी निषाद को करीबन 640 मतों से पटखनी दी है वहीं भाजपा के 12 और कांग्रेस के 3 पार्षद प्रत्याशियों ने जीत हासिल करने में सफलता मिली है सुबह से ही मतगणना स्थल सामने भाजपा और कांग्रेस के समर्थक सहित कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही और अपने प्रत्याशियों की जीत की खबर सुनते ही जमकर पटाखे फोड़कर आतिशबाजी करते रहे।नतीजे घोषित होते ही कांग्रेस से अध्यक्ष प्रत्याशी संतोषी निषाद और पार्षद प्रत्याशी व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हार की खबर सुनते ही मायूस होकर काउंटिंग स्थल से बाहर निकलकर राजीव भवन पहुंचकर जीत-हार की विश्लेषण में जुट गए।
बता दें कि नगर पंचायत भखारा की नतीजे भाजपा की पाले में आते देख कार्यकर्ता और समर्थक खुशी से झूम उठे मतदाताओं में भी अपने प्रत्याशी को जीतते देख एक अलग ही उत्साह देखने को मिला नगर में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में वापसी की है भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति हरख जैन सहित 12 पार्षदों ने उत्साह के साथ गले मिलकर एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी, और सभी विजयी प्रत्याशियों ने जय जय श्री राम, भारत मां की आरती भारतीय जनता पार्टी नारे लगाते रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने नगर पंचायत भखारा-भठेली में भाजपा की अप्रत्याशित जीत को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन और उनके जनकल्याणकारी नीतियों की जीत बताई और उन्होंने नगर पंचायत भखारा-भठेली के नगरवासियों को भरपूर आशीर्वाद और समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नगर को ट्रिपल इंजन की सरकार में भरपूर विकास करने की बात कही।
नगर पंचायत भखारा के 15 वार्डों के नतीजे
वार्ड क्र. प्रत्याशी पार्टी
1. परदेशी कंवर भाजपा
2. भूपेंद्र यादव भाजपा
3. भानुप्रताप गायकवाड कांग्रेस
4. छबि निर्मलकर भाजपा
5. अविनाश बिट्टू गौर कांग्रेस
6. चांदनी साहू भाजपा
7. झम्मन साहू भाजपा
8. मेघनाथ साहू कांग्रेस
9. अंजू दीनानाथ साहू भाजपा
10. खेमलता साहू भाजपा
11. हितेंद्र साहू भाजपा
12. विष्णु साहू भाजपा
13. डुमेंद्र गंगबेल भाजपा
14. भूपेश्वरी चंदेल भाजपा
15. गौतमी पटेल भाजपा

Related Articles

Back to top button