https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

श्री राम कथा व लक्ष्मी नारायण महायज्ञ दशहरा मैदान में

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति व जीवन आनंद फाउंडेशन द्वारा श्रीराम चौक दशहरा मैदान जोन -2 में 14 दिसंबर से श्रीराम कथा व श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत खुर्सीपार क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे खुर्सीपार क्षेत्र का भ्रमण किया। कलश यात्रा में महाराष्ट्र एवं उड़ीसा के ढोल धमाल के साथ आंध्रप्रदेश का वाद्यदल भी चल रहा था। जय श्रीराम के जयघोष के साथ कलश यात्रा खुर्सीपार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कथा व यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान खुर्सीपार क्षेत्र का उत्साह देखते ही बन रहा था।कलश यात्रा का शुभारंभ आज दोपहर 12 बजे विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। कलश यात्रा जोन 1 हनुमान मंदिर (शिवालय) से विभिन्न मार्गों से होते हुए जोन -3, सुभाष मार्केट श्री राम चौक स्थित दशहरा मैदान पहुंची। यहां वेदमंत्रों के साथ कथा स्थ्ल पर यज्ञ स्थल का पूजन किया गया। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक एवं छ.ग. शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय भी कलश यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इतने वृहद आयोजन की प्रशंसा करते हुए समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भिलाईवासियों के लिए यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि यहां इतने वृहद रूप से श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने भी पूरे कलश यात्रा के दौरान व्यवस्था संभाली, साथ ही साथ समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि यज्ञस्थल पर प्राचीन कला के सहर्ष दर्शन होंगे। उन्होंने समस्त भिलाईवासियों से आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। यात्रा में समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू, तेजबहादुर सिंह, लालचंद मौर्य, अजय पाठक, विनोद सिंह, मेवालाल यादव, जोगिंदर शर्मा, बंटी पाण्डेय, पीयूष मिश्रा, श्यामसुंदर राव, श्रीमती वीणा चंद्राकर, श्रीमती गिरीजा बंछोर, श्रीमती स्मिता दोड़के, श्रीमती ईश्वरी नेताम, श्रीमती सरिता बघेल, प्रकाश यादव, यश सिंह, श्रीनिवास राव, आदित्य टोपा, संदीप तिवारी, नील मानिकपुरी, शंकर केडिया, रोहित तिवारी, यशवंत राजपूत, अरूण सिंह, अविनाश प्रधान, प्रतीक सिंह, डिम्पी सिंह आदि सहित बड़ी संख्या शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
बुधवार से महायज्ञ व श्रीराम कथा
दशहरा मैदान पर कल से श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ व श्रीराम कथा शुरू होगी। 14 से 22 दिसंबर तक चलने वाले इस भव्य आयोजन के तहत राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद स्वामी अपने मुखारविंद से कथा वाचन करेंगे। रोजाना दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। कथा स्थल पर सप्तकुण्डीय नवदिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ प्रतिदिन किया जाएगा। इस महायज्ञ के लिए कथा स्थल पर कलात्मक रूप से यज्ञ कुठिया का निर्माण किया गया है, जहां यज्ञ संपन्न कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button