https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

जैतखाम अपमान व तोडफ़ोड़ के विरोध में सुकमा में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

सुकमा । बलोदा बाजार जिले के ग्राम महाकौनी में जैतखाम के अपमान और तोडफ़ोड़ के मामले में उचित कार्यवाही नहीं होने के कारण सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित रैली के दौरान हुए उग्र प्रदर्शन से जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित परिसर में भारी आगजनी हुई। इस घटना में सैकड़ों दो पहिया/चार पहिया वाहनों एवं शासकीय संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा बलोदा बाजार में घटित इस उच्च घटना को गंभीरता से लेते हुए 18 जून 2024 को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किए जाने का निर्णय लिया गया।सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वरी बघेल के नेतृत्व में सुकमा बस स्टैंड परिसर में 18 जून 2024 को सुबह 10:00 बजे से धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, नगरपालिका, नगरपंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार की नाकामियों और लाचार कानून व्यवस्था के चलते आम जनता एवं निर्दोष लोगों को इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बलौदाबाजार हिंसा पर भाजपा के नेता षडय़ंत्र को छिपाने का काम कर रहे हैं। हिंसा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो आरोपी भी वही लोग निकलेंगे। भाजपा अपनी कमजोरी छिपाने के लिए अनर्गल बात कर रही है।धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम से बलौदाबाजार घटना को लेकर सीबीआई जांच के लिए जॉइंट कलेक्टर सूरज कश्यप को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान सुकमा जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया, कोंटा जनपद पंचायत अध्यक्ष सुन्नम नागेश,उपाध्यक्ष माड़वी देवा, जिला पंचायत सदस्य राजूराम नाग, करतम मुया, सुकमा नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, दुर्गेश राय, छिंदगढ़ ब्लाक अध्यक्ष पदामी कोसा, कोंटा ब्लाक अध्यक्ष सुधीर पांडे, तोंगपाल ब्लाक अध्यक्ष लक्षमन कश्यप, तुलसी नाग,लखमा गोरे, महादेव मुचाकी, कोंटा नगरपंचायत अध्यक्ष मौसम जया, दोरनापाल नगरपंचायत अध्यक्ष बबीता मंडावी, मुकेश कश्यप, गुलाम मुर्तजा, रम्मू राठी, प्रवक्ता मो. हुसैन, रिंकु दास, बच्चा कोरी,नीमू साहू,अम्बाती देवी, समीर खान, सैमुएल टुडू, हरीबन्धु सेठिया, कवासी कोसा, कोसराम मरकाम, मड़कम सुकडा सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button