https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

मोदी है तो मुमकिन है विकसित, समृद्धशाली भारत का निर्माण:चुन्नीलाल

महासमुंद। जिला भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक सांसद चुन्नीलाल साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, लोकसभा संयोजक शंकर अग्रवाल, पूर्वराज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय शर्मा, विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित मंचस्थ अतिथियों की उपस्थिति में हुई।
सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा की भाजपा के ऊर्जावान कार्यकताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी पर अगाध विश्वास रखने वाली जनता जनार्दन के जनसमर्थंन से हमने प्रदेश की घोटालेबाज भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल कर सुशासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने में सफलता हासिल किया है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मोदी के नेतृत्व में दो कार्यकाल में भय, भ्रष्ट्राचार मुक्त, सशक्त विकसित भारत ने निर्माण में अपना ऐतहासिक योगदान दिया है। लोकसभा संयोजक शंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने छग विधानसभा के चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने पर अपनी गारंटी पर गांव, गरीब, मजदूर, किसानों के उन्नति, प्रगति और समृद्धशाली जीवन की कामना करते हुए जो वायदे किए थे वो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही 3 महीने में ही प्राथमिकता से पूरा होते हमने देखा है। पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ मिलकर पिछले 5 सालों में भूपेश सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी के विरोध में अपना संघर्ष किया है और उस संघर्ष ने ही भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाया है। पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने लोकसभा चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण दिशानिर्देश देते हुए कहा कि पूरे देश की जनता का जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं का उत्साह और परिश्रम बता रहा है कि हम इस बार अबकी बार 400 पार का लक्ष्य अवश्य हासिल करेंगे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी और मोदी की सरकार ने देश में सुशासन वाली सरकार की आधारशिला रखी है। हम सबको देश प्रदेश के विकास में अपना योगदान देते हुए भाजपा की केंद्र में 3 री बार सरकार बनाने में एकजुटता से राष्ट्रहित में समर्पित मोदी के विरोधी मानसिकता और देश की एकता को खंडित करने वाले राजनैतिक दलों से इस धर्मयुद्ध को पुर्णाहुति देने तक अपना संघर्ष जारी रखना है। विधानसभा संयोजक चंद्रहास चंद्राकर ने मोदी के कार्यकाल में प्रारंभ जनहित की योजनाओ का उल्लेख करते हुए कहा कि हम सभी के धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान के प्रतीक भगवान रामचन्द्र को अयोध्या के भव्य मंदिर में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोदी को धन्यवाद आभार देते हुए हम तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। चंद्राकर ने आगामी 23 मार्च को मिनि स्टेडियम में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की विस्तार से जानकारी दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर एवं आभार शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली ने किया।बैठक में भाजपा प्रदेश सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी, सह संयोजक संदीप दीवान, भाजपा पदाधिकारी पवन वर्मा, प्रलय थिटे, मोती साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष मीना वर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष पवन पटेल, मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, पप्पू पटेल, धरम पटेल, ललिता अग्रवाल, स्थानीय मण्डल महामंत्री प्रकाश शर्मा, एमआर विश्वनाथन, सन्तोष चंद्राक, शशिकांत साहू, गोलू चंद्राकर, कमल कौशिक, लक्ष्मीकांत तिवारी, नामदेव साहू, देवीचन्द राठी, महेन्द्र जैन, मनीष शर्मा, गणेश नायक, लाल विजय, मुन्ना साहू, सुजाता विश्वनाथन, कौशल्या बंसल, पार्वती साहू, मुन्ना साहू, गोपाल वर्मा, अमन वर्मा, रोमी गुरुदत्ता, हिमांशु चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, विष्णु चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, राकेश वास्तव, उत्तरा प्रहरे, लक्ष्मी साहू, सुरेखा कंवर, शुभ्रा शर्मा, सुखीराम, अरविंद प्रहरे, बंटी शर्मा, हुलसी चंद्राकर, मधु, प्रीति सोनी, हेमलाल, हनीश बग्गा, नईम खान, फगवा पटेल, सुनीता साहू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button