https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भाजपा सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया पहुंचे सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, लिया जीत का आशीर्वाद

खरसिया। रायगढ़ लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया सिद्धेश्वर नाथ मंदिर बरगढ़ पहुंच कर महादेव का आशीर्वाद लिया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राठिया ने खरसिया विधानसभा क्षेत्र के चपले मंडल, नगर मंडल एवं महका मंडल के कार्यकर्ताओ के साथ परिचय सम्मेलन पश्चात संयुक्त कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन कर भाजपा कार्यालय के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भेंट मुलाकात की। जिनमें पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा, बजरंग अग्रवाल एवं श्रीचंद रावलानी शामिल है। तत्पश्चात शिव बारात घघरा पहुंच कर शामिल होकर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर बरगढ़ पहुंचकर पूजा अर्चना कर जीत का आर्शीवाद प्राप्त किया। उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता, जिला मंत्री महेश साहू, कमल गर्ग, राजेन्द्र पालू राठौर, मनोज राठौर, गुलाब गबेल, पुरुषोत्तम पटेल, सतीश अग्रवाल, विजय शर्मा, उमाशंकर शर्मा शशिकांत राठौर, टिकेश डनसेना, जयप्रकाश डनसेना, दिनेश पटेल, बंटी रावलानी, रविन्द्र गबेल, हितेश गबेल, नूतन पटेल, पिन्टू जायसवाल, लुतन डनसेना, किशन डनसेना, महिपाल सिंह पंकज एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button