https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत,सरकार बनना तय: बिचपुरिया

भिलाई । भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कहा है कि राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के स्थिति काफी मजबूत हो गयी है। बीजेपी की सरकार बनना तय है। यहाँ की पांचो विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशी कांग्रेस के मुकाबले काफी आगे निकल गए हैं। बिचपुरिया ने कहा कि पाटन से लेकर दुर्ग, वैशालीनगर, भिलाईनगर, अहिवारा में भाजपा की लहर चल रही है। समस्त मंडलों के पदाधिकारी और बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए कमर कस लिए हैं और बूथ मैनेजमेंट का काम चल रहा है। भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बिचपुरिया ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि आये दिन थोथी घोषणाएं करने के सिवाय अब उनके नेताओं के पास रह क्या गया है ? राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल घूम-घूम कर केवल घोषणाएं कर रहे हैं जबकि पहले ही की गई घोषणाओं को उन्होंने पूरा नहीं किया। इसे जनता जानती है। बिचपुरिया ने कहा कि वे स्वयं समस्त विधानसभा क्षेत्रों के मॉनिटरिंग कर रहे हैं और देख रहे हैं कि चुनावी रणनीति को और कैसे मजबूत किया जा सकता है। साथ ही जनता से भी मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खास बात यह है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से लोग इस कदर प्रभावित हैं कि वे चाहते हैं कि हर हाल में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी और यहाँ विकास के रुके हुए कार्य पूरे हों। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश तो लगेगा ही, सर्वांगीर्ण विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा। शुचिता और समता की राजनीति के नए युग का सूत्रपात होगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, नरेंद्र मोदी की सभाओं का संचालन कर चुके जिला भाजपा भिलाई के अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने जनता का आह्वान किया कि चुनाव में भाजपा को जीतकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें।

Related Articles

Back to top button