छत्तीसगढ़

शराब घोटाले को लेकर भाजपा ने किया सीएम का पुतला दहन

पत्थलगांव। ई.डी द्वारा प्रदेश मे शराब घोटाला उजागर करते ही भाजपा के हाथ एक नया मुददा लग गया है। भाजपा के नेता एवं पदाधिकारी शराब घोटाले की आड मे कांग्रेस सरकार को आडे हाथ ले रहे है। सोशल मीडिया मे भी भाजपाई प्रदेश की कांग्रेस सरकार का खुलकर मजाक उडा रहे है। दिन बुधवार को बी.टी.आई चौक के करीब एक दर्जन से भी अधिक भाजपाईयों ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया ने बताया कि कंाग्रेस पार्टी के भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश मे दो हजार करोड रूपये का शराब घोटाला किया गया है,जिसका विरोध करते हुये आज भाजपा ने बी.टी.आई चौक मे पुतला दहन किया है,जिसमे मुख्य रूप से मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया ,सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष चमर साय,सुरेन्द्र बेसरा , मंडल उपाध्यक्ष जयप्रताप सिंह ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अरूण यादव ,मंडल महामंत्री प्रकाश चौहान, देवेन्द्र सिदार, जोगी राम, कोरनो राम, नरेश तिगा ,बसंत यादव, कुलेश सिदार, बुद्धराम सिदार, सुखदेव सिदार, शरबन सिदार,श्याम सिदार,सुखदेव सिदार,रमेश यादव मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button