छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले को दी 140 करोड़ 50 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

कवर्धा । सीएम भूपेश बघेल ने कवर्धा के न्यू हाईटेक बस स्टैंड में आयोजित विभिन्न कार्यो के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए और कबीरधाम जिले के विकास की श्रृंख्ला को आगे बढ़ाते हुए लगभग एक अरब 40 करोड़ 50 लाख रूपए के विभिन्न विकास मूलक कार्यों की सौगात दी। इन सौगातों में 24 अलग-अलग विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। जिसमें 6 कार्य लोकार्पण लागत 45 करोड़ 92 लाख 41 हजार रूपए और 18 कार्य शिलान्यास लागत 94 करोड़ 56 लाख 80 हजार रूपए शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल के साथ जिले के इस विभिन्न आयोजनों में कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा , , जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा होरी साहू, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, , राज्य मनरेगा सदस्य कलीम खान , कवर्धा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू दुबे , सभापति सुनील साहू सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button