छत्तीसगढ़

भाजपा और पूर्व विधायक महेश गागड़ा भ्रष्टाचार के मास्टर हैं:आर. वेणुगोपाल राव

बीजापुर । बीते शुक्रवार को बीजापुर में भाजपा के धरना प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य व सांसद प्रतिनिधि आर. वेणुगोपाल राव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप-शो रहा, उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदर्शन से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा और पूर्व विधायक महेश गागड़ा हताश, निराश और परेशान है आज भाजपा “क्या करे और क्या न करें” की स्थिति में है। आर. वेणुगोपाल राव ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि भाजपा और भाजपा नेताओं के साथ पूर्व विधायक महेश गागड़ा ख़ुद ही पंद्रह वर्षों तक लगातार भ्रष्टाचार में डुबे हुए थे आज भी केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है। भ्रष्टाचार में भाजपा और भाजपा नेताओं की मास्टरी है। भाजपा और पूर्व विधायक महेश गागड़ा के भ्रष्टाचार जगज़ाहिर है। भाजपा नेताओं के साथ पूर्व विधायक महेश गागड़ा के पंद्रह वर्षों के भ्रष्टाचार को बीजापुर की जानता अभी भूली नहीं है इनके भ्रष्टाचार को अच्छी तरह समझती है। आर. वेणुगोपाल राव ने कहा कि भाजपा और पूर्व विधायक महेश गागड़ा झूठ और मनगढ़ंत कहानियाँ गढ़ कर झूठी प्रचार करने में माहिर है उनके बयान झूठ की बुनियाद पर टिकी होती है ताकि वे मीडिया में बने रहे। जबकि सच्चाई यह है कि जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से प्रदेश का किसान, युवा, छोटे व्यापारी, महिला, आदिवासी सहित हर वर्ग खुशहाल है। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के कुशल एवं प्रभावशाली नेतृत्व से बीजापुर जि़ला ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़Ó की तजऱ् पर लगातार विकास कर रहा है जहां प्रत्येक समाज और प्रत्येक वर्ग खुशहाल है। आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका लाभ सीधे कांग्रेस पार्टी को मिलेगा और कांग्रेस पार्टी एक बार फिर प्रचंड मतों के साथ जीत हासिल करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button