https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

पचास रुपया रसोई गैस का दाम बढ़ाकर होली त्योहार में गृहिणियों का बजट बिगाड़ दिया मोदी सरकार ने ने:रानू

कवर्धा । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में मंत्री मो अकबर भैया जी के आदेशानुसार गैस सिलेंडर कीमत अचानक होली त्यौहार में 50 रु बढऩे पर शहर महिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष सहित कांग्रेस के वार्डो की पार्षद गण ,कांग्रेस जन उपस्थित हुए, कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय गैस सिलेंडर 400 रु में 1 रु भी बढ़ती थी तो भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी रोड में बैठकर शोर मचाती थी आज कहा गई जब तीन गुना कीमत बढ़ गया,कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार तिवारी जी, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव शेख अनवरी,पूर्व पार्षद बिलाल खा,पार्षद सुनील साहु, नरेंद्र देवांगन, नारायनी टोडर,रोशनी मरावी, ने कार्यक्रम को संबोधन किया,तत्पश्चात सभी उपस्थित कांग्रेस जनों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारा लगाते हुए सिगनल चौक में जाकर केंद्र सरकार मोदी की पुतला दहन कर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू दुबे ने कहा कि आज आए होली त्यौहार में गैस सिलेंडर की दाम 50 रु बढऩे से हम गृहणियों की बजट बिगड़ रही है,हम घरेलू महिलाएं ही जानती है की घर कैसे चलाते है,केंद्र की मोदी सरकार जब से बैठे है अपने तानाशाह रवैए से सबको परेशान कर रखे है,आज गैस सिलेंडर की कीमत तीन गुना हो जाने के बाद भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी कहा है,पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तब वही स्मृति ईरानी सड़क पर सिलेंडर को लेकर बैठ जाती थी,रानू दुबे ने कहा कि मोदी सरकार हम गरीब,मिडिल क्लास के लोगो को बेवकूफ बना कर उज्ज्वला योजना से 200 रु में सिलेंडर देकर तीन गुना कीमत वसूल कर रही,रानू दुबे ने कहा कि अगर इसी तरह मंहगाई बढ़ती जायेगी तो हम महिलाएं रोज धरना प्रदर्शन पुतला जलाएंगे,अगर मोदी जी से देश नही संभल रहा है और मंहगाई कम करने में असफल है तो इस्तीफा दे दे। आज के इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा ,जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार तिवारी ,प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव शेख अनवरी, नारायनी टोडर जी,बिलाल खान,तुकेश्वर साहु, कपिल श्रीवास ,पदुम सेन,उमेश साहु,पार्षद नरेंद्र देवांगन,संजय लांझी, सुशीला धुर्वे,नेतराम धुर्वे,संतोष यादव,सुनील साहु, एल्डर मेन दलजीत पाहुजा,मनीष चंद्रवंशी, राजेंद्र डिंडोरे,सतीश झारिया,रूपेश श्रीवास विवेक जायसवाल, नीरज चंद्रवंशी,दीपक बधइयां,विजय चंद्रवंशी, पुरन योगी,दिलीप खरे,शहर महिला कांग्रेस से रचना कोसले रोशनी मरावी त्रिवेणी मानिकपुरी, नौशाद खान चंद्रिका रजक मुस्कान देशलहरे, संध्या कहार,रेखा लंझी,सुमित्रा धुर्वे लीला देवी पोर्ते इंद्राणी लहरे संतोषी मानिकपुरी चंदा जोशी लता नाविक, सुमित्रा देवी, दुलरिया वर्मा, गोमती साहु, फेकन साहु, कौशील्या, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button