राजपूत क्षत्रिय महासभा उप समिति साजा के अध्यक्ष बने जनार्दन ठाकुर

साजा । राजपूत क्षत्रिय महासभा साजा उप समिति पंजीयन क्रमांक 1282 के निर्वाचन के तहत नामांकन प्रक्रिया हेतु थान ख़म्हरिया से पर्यवेक्षक के रूप में रोहित सिंह (सचिव), रविकांत सिंह बैस (उपाध्यक्ष) एवम् सहयोगी के रूप में सनत कुमार सिंह व बलराम सिंह जी शामिल हुए और समिति का नामांकन कार्य संपन्न कराया। जिसमें 15 विभिन्न पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ तथा दो पद रिक्त रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम . ठाकुर जनार्दन सिंह जी (अध्यक्ष) , ठाकुर रमेश सिंह (उपाध्यक्ष) , ठाकुर शल मुकेश सिंह (कोषाध्यक्ष) , ठाकुर कमलनारायण सिंह (सचिव) ,. ठाकुर विनोद सिंह (उपसचिव), ठाकुर श्री ज्वाला सिंह(केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य)।, ठाकुर लाल नरेंद्र सिंह (केंद्रीय निर्णायक सदस्य) ।, ठाकुर दिनेंद्र सिंह (उपसमिति कार्यकारिणी सदस्य)। ठाकुर चंद्रशेखर सिंह (उपसमिति कार्यकारिणी सदस्य) , ठाकुर मनोज सिंह केशरी जी (उपसमिति कार्यकारिणी सदस्य) ठाकुर संतोष सिंह (उपसमिति कार्यकारिणी सदस्य) ठाकुर सुरेश सिंह (उपसमिति कार्यकारिणी सदस्य) ठाकुर श्रीमती कनकलता (महिला मंडल अध्यक्ष)।. ठाकुर प्रीतम सिंह जी (युवा मंडल अध्यक्ष) .ठाकुर श्री निखिल सिंह (युवा मंडल सचिव) निर्वाचित हुए ।