https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत पीडिय़ा आरपीसी के एक-एक लाख के 2 ईनामी सहित 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

निराशा व संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते किया समर्पण

बीजापुर। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ0ग0 रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत पीड़िया आरपीसी के डीएकेएमएस अध्यक्ष, जनताना सरकार अध्यक्ष एवं मिलिशिया सेक्शन प्लाटून डिप्टी कमाण्डर कुल 03 माओवादियों ने आज दिनांक 27/02/2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर श्री देवेन्द्र सिंह नेगी , पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 85वी वाहिनी केरिपु श्री सुनील कुमार राही, कमांडेंट 199 केरिपु श्री आनंद कुमार, कमांडेंट 202 कोबरा श्री अमित कुमार, अति0पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान श्री मयंक गुर्जर, अति0पुलिस अधीक्षक श्री युलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स श्री सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी श्री विनीत साहू, उप पुलिस अधीक्षक श्री शरद जायसवाल के समक्ष आत्मसमर्पण किये।
आत्मसमर्पित माओवादी के नाम/पद:-
1. लक्खू कारम ऊर्फ गुण्डा पिता सुकलू कारम उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी पीड़िया गोटोड़पारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- पीड़िया आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख रूपये, वर्ष 1996 से सक्रिय
2. सुखराम अवलम पिता सोमलू अवलम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी पीड़िया गोटोड़पारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- पीड़िया आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, वर्ष 2005 से सक्रिय, ईनाम 01.00 लाख रूपये
3. नरसू बोडडू ऊर्फ नेती पिता लक्ष्मैया बोडडू उम्र 26 वर्ष जाति तेलगा निवासी कमकानार तेलगापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- कमकानार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन डिप्टी कमाण्डर, वर्ष 2008 से सक्रिय
01 लक्खू कारम उर्फ गुण्डा पिता सुकलू कारम उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया साकिन पीड़िया गोटोड़पारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (छ.ग.) पद- पीड़िया आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख
संगठन में कार्य का विवरण:- वर्ष 1996 में ग्राम पीड़िया का बाल संगम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ। वर्ष 2001 से 2004 तक ग्राम पीड़िया संगम सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2005 से 2008 तक ग्राम पीड़िया डीएकेएमएस सदस्य के पद पर संगठन में कार्य किया। वर्ष 2009 से 2014 तक ग्राम पीड़िया डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर संगठन में कार्य किया । वर्ष 2015 में पीड़िया आरपीसी में जीपीसी सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2016 से ग्राम पीड़िया डीएकेएमएस अध्यक्ष पर कार्य कर रहा था ।
महत्वपूर्ण घटना का विवरण:-
(1) वर्ष 2016 में गंगालूर से पालनार जाने वाली सड़क को गढडा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल।
(2) वर्ष 2018 में ग्राम एड़समेटा से मुतवेण्डी जाने वाली सड़क को गढडा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल।
(3) वर्ष 2021 में ग्राम एड़समेटा से गंगालूर जाने वाली सड़क को गढडा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल।
(4) वर्ष 2022 में ग्राम पीड़िया में जनअदालत लगाकर मंगल अवलम पिता बुदरू उम्र 20 वर्ष साकिन पीड़िया मारापारा को पुलिस मुखबिरी के आरोप लगाकर हत्या करने की घटना में शामिल था।
(5) वर्ष 2024 में हिरमागुण्डा से मुतवेण्डी जाने वाली सड़क को 20-25 जगह गढडा खोदकर स्पाइक लगाने की घटना में शामिल।
02 सुखराम अवलम पिता सोमलू अवलम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन पीड़िया गोटोड़पारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (छ.ग.) पद- पीड़िया आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख
संगठन में कार्य का विवरण:- वर्ष 2005 से 2010 तक में पीड़िया गोटोड़पारा का बाल संगम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ। वर्ष 2011 से 2012 तक ग्राम पीड़िया का संगम सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2013 से 2015 तक पीड़िया आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष के पद पर कार्य किया। वर्ष 2016 से 2017 तक पीड़िया आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर कार्य किया।
03 नरसू बोड्डू उर्फ नेती पिता लक्ष्मैया बोड्डू उम्र 26 वर्ष जाति तेलगा साकिन कमकानार तेलगापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (छ.ग.) पद- कमकानार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन डिप्टी कमाण्डर
संगठन में कार्य का विवरण:- वर्ष 2008 से 2012 तक ग्राम कमकानार का बाल संगम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ। वर्ष 2013 से 2018 तक ग्राम कमकानार का भूमकाल मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2019 से 2025 तक कमकानार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन डिप्टी कमाण्डर के पद पर कार्य किया।
महत्वपूर्ण घटना का विवरण:-
(1) वर्ष 2017 में ग्राम गोंगला से मर्रीवाड़ा सड़क को गढडा खोदकर 05 स्पाईक होल्स लगाने की घटना में शामिल था।
(2) वर्ष 2019 में ग्राम कमकानार कमलूपारा के पास आईईडी लगाने की घटना में शामिल था।
(3) वर्ष 2022 में ग्राम कमकानार के पेटावाड़ा पहाड़ी स्पाईक होल्स लगाने की घटना में शामिल था।
(4) वर्ष 2024 में ग्राम कमकानार के पेटावाड़ा पहाड़ी स्पाईक होल्स लगाने की घटना में शामिल था। संगठन छोड़ने का कारण:-
छ0ग0 शासन की पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार, पुनर्वास योजना के तहत लाभ व परिवार के साथ खुशहाल जीवन जीने की सोच लिये समाज के भटके माओवादियों ने संगठन में उनके कार्यो की उपेक्षा करने, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर, छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button