https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

रामलला दर्शन को अयोध्या के लिए निकले 94 श्रद्धालु,कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

गरियाबंद । राज्य शासन द्वारा राम भक्तों के लिए श्री रामलला दर्शन हेतु अयोध्या धाम योजना की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत दरनार्थियों को अयोध्या धाम का नि:शुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने गरियाबंद जिले से भी दर्शनार्थियों से युक्त 2 बसों को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से श्रीरामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। जिले के कुल 94 दर्शनार्थी आज रवाना हुए। इस दौरान कलेक्टर ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। 94 श्रद्धालुओं में उनके देख-देख के लिए 4 अनुरक्षक भी शामिल है। चयनित तीर्थ यात्रियों को बस से रायपुर के लिए रवाना किया गया। रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। यात्रा पश्चात तीर्थयात्रियों की जिला वापसी होगी। इस अवसर पर श्री परस देवांगन, समाज कल्याण विभाग से उप संचालक श्री डीपी ठाकुर, आदित्य लाम्बे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार ने श्री रामलला दर्शन के सपने को साकार किया है। सरकार की मदद से अयोध्या जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अयोध्या में श्री रामलला स्थापना पश्चात वहा जाने की बहुत इच्छा थी। शासन ने वहा जाने में मदद की। श्रद्धालुओं की अयोध्या जाने की इच्छा पूरी करने वाली इस योजना के लिए जिले के श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इसी तरह अन्य श्रद्धालु ने बताया कि वह अयोध्या जाने के लिए बेहद खुश है। वह कहते है कि हमारे पूर्वजों में से भी कोई आज तक अयोध्या नही गए है। निशुल्क यात्रा के साथ खाने, पीने और रहने की भी व्यवस्था की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button