https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने किया दुर्ग जिले में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ

भिलाई । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और वे दुर्ग जिले के लिए भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किये। समारोह में मंचासीन अतिथि भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, रमशीला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, सदस्यता अभियान जिला संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये, सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू, उषा टावरी, डॉ. मानसी गुलाटी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान कार्यकर्ता निर्माण के लिए करती है ना कि नेता बनाने के लिए। राष्ट्र प्रथम का ध्येय सामने रखकर सदस्यता अभियान के माध्यम कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करना है, जिस तरह हम माता-पिता की सेवा करते हैं उसी तरह पार्टी को अपने माता-पिता के रूप में मानकर उसकी सेवा करनी है। पार्टी का विस्तार करना है एवं सदस्यता अभियान को सफल बनाने नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करना है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जब भाजपा की सरकार बनती है जनकल्याण करती है हम सब पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर सदैव समाज का कल्याण करते हैं देश हित के लिए कार्य करते हैं इसलिए सदस्यता अभियान को सफल बनाना है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज हमारी पार्टी के द्वारा अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया, कश्मीर में जब तिरंगा नहीं फहराया जा सकता था, अब तिरंगा फहराया जाने लगा है। हम उसे पार्टी के कार्यकर्ता हैं कि हम लोगों के बीच जाकर यह बता सकते हैं कि हमारी पार्टी के कारण राम मंदिर बनाया गया और सदस्यता अभियान के लिए प्रेरित करेंगे तो हाथों हाथ हमारी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि संगठन सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। बूथ के हर घर जाएं सदस्यता अभियान में कोई भी किसी प्रकार की हेरा फेरी नहीं कर सकता। पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के द्वारा हमारे सदस्यता अभियान के द्वारा किए गए कार्यों को बड़ी गंभीरता से नजर रखी जाएगी। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पार्टी के संगठन विस्तार अर्थात सदस्यता अभियान में संसद से लेकर सांसद से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जुटना है। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2 तारीख को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और 3 तारीख को प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश की मातृ शक्तियों के चेहरे में पुन: मुस्कान लाते हुए मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त प्रदान की। हमारे प्रदेश में 18 लाख आवास की मांग थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लिए 8 लाख आवासों की स्वीकृति प्रदान की है और इन आवासों के लिए जिन्होंने आंदोलन किया प्रयास किया और न जाने कितने संघर्ष किया इनका श्रेय अगर किसी को जाता है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जाता है। विधायक ललित चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान को हम सभी को मिलकर सफल बनाना है।

Related Articles

Back to top button