https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

हरियाणा में सीएम के साथ विधायक रिकेश ने साझा किया मंच

भिलाई । बृहस्पतिवार को भिलाई से हरियाणा पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का करनाल में भव्य स्वागत किया गया। करनाल में 10 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के द्वारा संयुक्त रूप से सामाजिक सभा ली गई, जिसमें करनाल के समस्त सेन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इसके पश्चात समीपस्थ जिलों में भाजपा द्वारा आयोजित बैठकों में शामिल होने के बाद विधायक रिकेश सेन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निवास रात्रि भोज पर गए। इस दौरान सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वैशाली नगर के युवा विधायक रिकेश का सम्मान भी किया। इस बीच भारतीय जनता पार्टी आलाकमान के निर्देश पर सेन को रांची का नया दायित्व मिला नतीजतन विधायक रिकेश हरियाणा से आज सुबह नियमित विमान से रांची रवाना हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button