https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति के महानायक:पूरन लाल

राजिम । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य व शिक्षकों के द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित व श्रीफल फोड़कर किया गया।तत्पश्चात उपस्थित शिक्षकों का स्वागत गुलाल से किया गया.युवा दिवस के अवसर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति के महानायक थे। उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए. इस मंत्र को देने वाले स्वामी विवेकानंद को यूथ आइकन ऑफ इंडिया भी कहा जाता है।स्वामी विवेकानंद ने दीन दुखियों की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। उन्होंने 11 सितम्बर 1893 को अमेरिका के शिकागो के धर्म संसद में अपने भाषण के जरिए दुनिया को जो संदेश दिया था वो आज भी प्रासंगिक है।वही उनके इस भाषण से पूरी दुनिया मे भारत का मान-सम्मान बढ़ा। 1 मई 1897 में उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।उन्होंने आगे कहा कि भारतीय युवाओं में अध्यात्म की अलख जगाने वाली स्वामी विवेकानंद महान विचारकों में से एक है। उन्होंने आगे तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के संदर्भ में छात्र छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि तम्बाकू के सेवन से मुँह में कैंसर और फेफड़ों के खऱाब होने का खतरा हो जाता है. नशा इंसान को अंदर से खोखला बना देता है.दिनेश कुमार साहू व्याख्याता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन के जरिए भारतीय संस्कृति के मूल्यों को दुनियाभर के लोगों के बीच पहुंचाने में अहम योगदान दिया। युवाओं को उनके प्रेरक विचार एवं आदर्श को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन गीता साहू (11वी ) ने किया. इस मौके पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, विनय कुमार साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा,संतोषी गिलहरें, सत्या मिश्रा, नकुल राम साहू,रुद्र प्रताप साहू,दुष्यंत साहू,भृत्य आकाश सूर्यवंशी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button