https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

सनातन वैदिक हिंदु धर्म का काम करने हमेंशा रहूंगा आगे:सुरेश

पत्थलगांव । सनातन वैदिक हिंदु एवं धर्म का काम के लिए मै हमेंशा बढचढ कर अपनी भागीदारी निभाउंगा। विखंडित हुये हिंदुओ को एकता के सुत्र मे बांधकर मातृ रक्षा करना मेरा प्रथम कत्र्तब्य होगा। भारत को तोडने वाली बाहरी शक्तियों को कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा,यह बातें विश्व हिंदु महासंघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। कालका पीठाधीश्वर विश्व हिंदु महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेन्द्र नाथ अवधुत एवं विश्व हिंदु महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री हेमंत कुमार सिंह ने समता कॉलोनी निवासी सुरेश अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष की बडी जिम्मेदारी सौंपी है। उसके अलावा महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने शुभम गर्ग को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मातृ शक्ति की ओर से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रृष्टि नारायण सिंह को दी गयी है,उसके अलावा राजेश कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है। विश्व हिंदु महासंघ की ओर से छत्तीसगढ मे इन सभी लोगो की नवीन पदस्थापना को लेकर हिंदु समाज मे बेहद खुशी का माहौल देखा जा रहा है,इस मौके पर विश्व हिंदु महासंघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना था कि महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वे हमेंशा खरा उतरने की कोशिश करेंगे। पद एवं महासंघ की गोपनीयता बरकरार रखने के साथ-साथ हिंदुत्व के कामो मे बढचढ कर हिस्सा लेंगे, उनका कहना था कि हिंदु समाज को संगठित करना उनकी पहली जिम्मेदारी है। धर्म की रक्षा एवं उसके प्रति समर्पित होकर समाज को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण रूप से निभायी जायेगी। उनका कहना था कि सनातन संस्कृति मे गाय को हमेंशा मां का दर्जा दिया गया है,गायो पर होने वाले अत्याचार अब बर्दाश्त नही किये जायेंगे।।

Related Articles

Back to top button