छत्तीसगढ़

जिले में पुस्तक दान महाभियान में लोग ले रहे हैं बढ़-चढ़कर हिस्सा

गरियाबंद । कलेक्टर आकाश छिकारा ने पाठकों की सुविधा के लिए विशेष पहल करते हुए पुस्तक दान महाभियान की शुरुआत की है। जिले में अभियान लगातार जारी है। जिलेवासी अभियान में भाग लेकर लगातार पुस्तक दान कर रहे है। जिले में अभी तक 95 से अधिक लोग 1725 से अधिक किताबे दान कर चुके हैं। लोग लगातार प्रोत्साहित होकर किताब दान कर रहे हैं। इसी तारतम्य में आज अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, जिला कोषालय अधिकारी श्री बी के तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अशोक पाण्डेय, खेल अधिकारी श्री श्याम चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में संकलनकर्ता को पुस्तके दान की। इनमे शैक्षणिक, ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजन सहित विभिन्न प्रकार की लगभग 50 किताबे थी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री भोई ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने पास रखे हुए पढऩे योग्य पुरानी किताबों को दान करने की अपील की। जिसे लाइब्रेरी में रखकर जरूरत मंद लोगों को पढऩे के लिए दिया जा सके।उल्लेखनीय है की 14 अगस्त को कलेक्टर श्री छिकारा ने पुस्तक दान महाभियान की शुरुआत की थी। अभियान के तहत अधिकारी-कर्मचारी सहित आमजन भी अपने पास रखे पढऩे लायक विभिन्न प्रकार के किताबों को दान कर सकते है। इन किताबों को राजिम में विकसित किए जा रहे पुस्तकालय में रखा जाएगा। यहां से कोई भी जरूरत मंद अपनी मनपसंद की किताब पढऩे के लिए रख सकेंगे। अभियान के शुरुआत के अवसर पर कलेक्टर ने पुस्तक संकलन के लिए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ये वाहन अलग अलग जगहों पर जाकर दान करने वालों से पुस्तक संकलन करेंगे। अभियान के तहत लोग प्रोत्साहित होकर पुस्तक दान कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button