https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

राम पुष्प और बजरंगी पताकाओं से सजी इस्पात नगरी भिलाई

भिलाई । अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मिनी भारत भिलाई में भी भरी उल्लास और उत्साह का माहौल है। त्यौहार से उत्साह के वातावरण में लोग चिर अभिलाषा भरी निगाहों से प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को देख रहे हैं और रामायण का पाठ कर रहे हैं। शहर में रात्रि के प्रथम प्रहर से ही राम धुनों की गूँज सुनाई देने लगे और सुबह होते-होते मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए कतार लग गयी। खास कर महिलाएं पूजा की थाल लिए मंदिरों में पहुंचीं जहाँ पुजारियों ने विधिवत पूजा-पाठ का कार्य संपन्न कराया। मंदिरों के साथ ही जगह-जगह माइक पर मंगल ध्वनि सुनायी दे रही है साथ ही राम भजन भी सुनने को मिल रहे हैं।
राम पुष्प और बजरंगी पताकाओं से सजावट – शहर के प्रमुख बाजार एवं सड़कों को राम पुष्प और बजरंगी पताकाओं से सजा दिया गया है। इसके लिए व्यापारी संघों ने पहले ही निर्णय ले लिए थे। प्रमुख रूप से जवाहर मार्केट, सुपेला बाजार, लिंक रोड, टाउन शिप में बड़े पैमाने पर सजावट की गयी है।
रामायण एवं सुंदरकांड का पाठ – आज सुबह से ही मन्दिरों से लेकर घरों तक एवं जगह-जगह रामायण का पाठ हो रहा है। इसके साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से सुंदरकांड के पाठ की अनुगूँज भी सुनाई दे रही है। पंडित-पुजारियों के मुखारविंद से रामायण एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ, भजन एवं कीर्तन की सांगीतिक प्रस्तुति से पूरा शहर राममय हो गया है।
जगह-जगह भंडारा कार्यक्रम – इस अवसर पर जगह-जगह भोग भंडारे का आयोजन हो रहा है। कहीं खिचालदी तो कहीं पूड़ी सब्जी हलवा और कहीं कहीं कहीं चना का वितरण किया जा रहा है। भक्त एवम श्रद्धालु मंदिरों एवं आश्रम-अस्पतालों में फल आदि का वितरण भी करते देखे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button