https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भगवान भोलेनाथ की बारात

पत्थलगांव । महाशिवरात्रि के मौके पर इस बार शहर मे भगवान भोलेनाथ की बारात निकालकर माता पार्वती से विवाह संपन्न कराया जायेगा। आयोजको द्वारा इस बार यह आयोजन शहरवासियों के लिए कुछ हटकर है,कहने को तो शहर को धर्मनगरी का नाम मिला हुआ है। इस बार शिव पार्वती का विवाह कराकर आयोजको ने धर्मनगरी के नाम पर एक नया अध्याय की शुरूवात की है। दरअसल इससे पूर्व भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती को लेकर बडे आयोजन नही कराये गये थे,आयोजक समिती के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,सचिव राकेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष आलोक गर्ग ने बताया कि कलयुग के समय मे इंसान को मुक्ति का मार्ग भगवान भोलेनाथ के चरणों में सेवा देकर प्राप्त होता है। महाशिवरात्रि भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह का अवसर है,जिसे इस बार शहर मे बडे रूप मे मनाया जा रहा है,उन्होने बताया कि 18 फरवरी दिन शनिवार को शाम 4 बजे रायगढ रोड स्थित नर्मदेश्वर पहाड मंदिर से बारात एवं शोभायात्रा निकाली जायेगी।
यहा के सबसे प्राचीन सत्यनारायण मंदिर मे रात 8 बजे वरमाला का कार्यक्रम संपन्न कराया जायेगा। रात्रि 8 बजे प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन संपन्न होगा। उनका कहना था कि मेरठ एवं दिल्ली से आए कलाकारो द्वारा भव्य जीवंत झांकी प्रस्तुत की जायेगी। बनारस से आने वाले विद्वान 11 पंडितो द्वारा साक्षात मंत्रोच्चारणो से चलित रूद्राभिषेक कराया जायेगा। उसके अलावा प्रजापति ब्रम्हकुमारी की बहनो द्वारा जीवंत झांकी का आयोजन होगा। यह दिन शहर के लिए काफी विशेष है। आयोजक समिती द्वारा 18 फरवरी दिन शनिवार को शहर मे मेला का भी आयोजन किया गया है,जिसमे शहर के नागरिको के अलावा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से हजारो की संख्या मे लोगो के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। आयोजक समिती की ओर से सभी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। महाशिवरात्रि के दिन शिव पार्वती का विवाह जीवंत झांकी, भंडारा, रूद्राभिषेक,वरमाला के कार्यक्रम को लेकर लोगो मे उत्सुकता बनी हुयी है।।

Related Articles

Back to top button