https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

नामांकन के बहाने भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन

रायगढ़ । रायगढ़ जिला मुख्यालय में भाजपा ने चारों विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं की जंगी रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रायगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनावी सभा में ललकारते हुए रायगढ़ जिले में चुनावी जंग का ऐलान कर दिया। विजय विश्वास रैली को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कथित भ्रष्ट नीतियों को जहां चुन.चुन कर गिनायाए वही भूपेश बघेल पर सीधा वार करते हुए कह दिया कि रायगढ़ आकर कांग्रेस के मुख्यमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के बदले मुझ पर कहर बरपाने का आरोप बढकऱ जनता का ध्यान भटकने की कोशिश में हैए लेकिन छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ जिले की जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है। झूठे वादे करने वाली कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। करीब 10 हजार की भीड़ वाली सभा में ओपी चौधरी ने यह अभी ऐलान किया कि कांग्रेस के लुभावने घोषणा के झांसे में आने की जरूरत नहीं है कांग्रेस से अच्छा घोषणा भाजपा का होगा।
रायगढ़ के रामलीला मैदान में भाजपा ने विजय विश्वास रैली की आड़ में चुनावी जंग का शंखनाद कर दिया है। सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अगुवाई में रायगढ़ जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से नामांकन फार्म जमा किया। इससे पूर्व रामलीला मैदान में चुनावी सभा को भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रायगढ़ विधानसभा सीट के प्रत्याशी ओपी चौधरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबोधित किया। चारों विधानसभा क्षेत्र से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने इस चुनावी सभा में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जहां आरोपी की झड़ी लगा दी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के इन 5 वर्षों में घोटाला ही घोटाले हुए। उन्होंने सरकार की विफलताओं को गिरते हुए कहा कि 5 सालों में छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ जिले का विकास रुक गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के 15 वर्ष उपलब्धियां से भरे हैं। रायगढ़ जिले में केलो सिंचाई बांधए मेडिकल कॉलेज के अलावा आरओबी सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर भाजपा सरकार की देन है। ओपी चौधरी ने कहा कांग्रेस के इस सरकार की विदाई तय है। मुख्यमंत्री रायगढ़ आने पर अपनी उपलब्धियां नहीं बतातेए बल्कि मुझ पर कहर बरपाने का आरोप लगाते हैं। मुख्यमंत्री के जवाब देना पड़ेगा की केलो बांध से किसानों के खेतों तक पानी क्यों नहीं पहुंच पाईए कांग्रेस सरकार सरिया क्षेत्र के 12 पंचायत के लोग सारंगढ़.बिलाईगढ़ जिले में नई जाना चाहते थे। उन्हें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भेज दिया। भाजपा की सरकार आई तो सरिया क्षेत्र के उन पंचायत को रायगढ़ जिले में वापस लाने का काम करेंगे।16 लाख गरीबों को पीएम आवास से वंचित करने वाली कांग्रेस सरकार से जनता जवाब मांग रही है, लेकिन मुख्यमंत्री इन सबसे बचते हुए उल्टा मुझ पर आरोप मढऩे में जुटे रहे।उन्होंने कहा रायगढ़ में नए विजन के साथ काम करेंगे। ओपी चौधरी ने कहा कि रिंग रोड का निर्माण हो या बस्तर के नालंदा परिसर की तरह इंफ्रास्ट्रक्चर की बात होए करेंगे। फिर विधायक निधि से निर्माण एवं विकास कार्य क्षेत्र के मंडल स्तर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप किया जाएगा। चुनावी सभा को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा कि पीएम आवास के लिए पहले केंद्र सरकार 75 हजार देती थीए मोदी जी ने डेढ़ लाख बढ़ायाए किंतु छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने 16 लाख पीएम आवास का निर्माण रोक कर दिया। उन्होंने कहा मोदी जी ने रायगढ़ जिले को करोड़ों रुपए डीएमएफ फंड का दियाए लेकिन यहां बड़े पैमाने पर बंदरबाट कराया गया। भाजपा की चुनावी सभा के बाद रामलीला मैदान से नामांकन जमा करने कलेक्ट्रेट जाने के लिए जंगी रैली निकाली। जिसमें जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के अलावा भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
लेन-देन पर ओपी ने ली चुटकी, नहीं चलेगा भ्रष्टाचार
चुनावी सभा में ओपी चौधरी ने सरकारी कर्मचारियों में लेन.देन पर चुटकी लीए उन्होंने कहा कि जमीन सीमांकन बटवारा जैसे काम के लिए कांग्रेस और कांग्रेस की इस सरकार के इन 5 वर्षों में बड़े पैमाने पर वसूली की गई। उन्होंने बताया कि एक एसडीम से जब इस बारे में पूछा तो उसने स्वीकार किया और कहा कि कांग्रेस नेताओं को हर महीने मोबाइल की तरह रिचार्ज करना पड़ता है। कभी.कभी तो टॉप अप भी करना पड़ता है।ओपी चौधरी की इस बात को लेकर मौजूद जनसभा में समर्थन के लिए खूब तालियां बजी। ओपी ने कहा कांग्रेस शासन काल में अधिकारी कर्मचारी भी परेशान है। वे भी इस सरकार की विदाई चाह रहे हैं। साथ ही उन्होंने चुनावी सभा में ऐलान किया।
कि भाजपा की सरकार आने पर इस तरह के भ्रष्टाचार बंद हो जाएंगी।

Related Articles

Back to top button