https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भिलाई-चरौदा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ

भिलाई-चरौदा। नगर निगम भिलाई-चरौदा द्वारा शुक्रवार 09 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि शासन से प्राप्त निर्देश के अनुसार 09 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक के कालखंड को स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में मनाया जाना है। स्वतंत्रता सप्ताह के तहत निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मिलित रूप से तिरंगा रैली निकाली गयी। जिसमें हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया। निगम कार्यालय से प्रारंभ कर बाजार चौक भिलाई-03 फिर मुख्य सड़क से होते हुए पुलिस थाने के सामने से निगम कार्यालय तक पहुंचकर रैली का समापन किया गया। रैली की अगुवाई निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत द्वारा की गयी। इस दौरान मौजूद सभी कर्मचारियों द्वारा देश भक्ति की भावना से भरे हुए नारे लगाये गये। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा और स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के साथ हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा का उद्घोष करते हुए रैली का नगर भ्रमण कार्यक्रम पूरा हुआ। कर्मचारियों द्वारा कार्यालय के प्रवेश द्वार पर एकत्र होकर तिरंगा प्रतिज्ञा ली गई जिसमें स्वतत्रंता सेनाननयों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए भारत राष्ट्र की प्रगति व उन्नति के ले लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प उपस्थित जनो द्वारा लिया गया। कार्यक्रम में निगम के अधिकारी सहायक अभियंता डी.के.पांडेय, सहायक अभियंता प्रशांत शुक्ला, सहायक अभियंता हेमंत साहू, उप अभियंता मुकेश चन्द्राकर, उप अभियंता मुकेश रात्रे, उप अभियंता किसलय साहू, उप अभियंता विक्टर वर्मा, उप अभियंता वैभव त्यागी, सहायक लेखाधिकारी लिंगेश्वर राव, मिशन मैनेजर आदित्य भटनागर, सुरेश नासरे, राजू वर्मा,तोरण चन्द्राकर, टिकेन्द्र शर्मा, श्यामता साहू, यशवंत ठाकुर, चेतन देवांगन, अविनाश चन्द्राकर, मुकेश यादव, हरीश यादव, श्याम सुन्दर सिंह, चुम्मन साहू, टिकेन्द्र गोस्वामी, गौरव वर्मा,पवन सोनी, विक्रम यादव, डिकेश वर्मा, मनोज मैथिल, पुरानिक साहू, भीषम वर्मा, दीपक चन्द्राकर, भूपेन्द्र कुमार,लाल राम साहू, पुरबल, बलराम चेलक, मो. यासीन, श्रीमती कुंती वर्मा, ममता बंछोर, कविता यादव, प्रमिला देशमुख ये सभी अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button