छत्तीसगढ़

चुनाव में मिली सफलता : सत्र में होगी तीखी नोंक-झोंक

बजट को लेकर रायशुमारी जारी

रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में व्यस्त कैबिनेट मंत्री अब अपने-अपने क्षेत्रों से लौटने लगे हैं। वित्त विभाग द्वारा की जा रही बजट की समीक्षा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के विभिन्न विभागों की बजट की समीक्षा कर ली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वित्त विभाग द्वारा 2025-26 के बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए विभागवार मंत्रियों से रायशुमारी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अधीन शिक्षा, खनिज, सामान्य प्रशासन, जनसम्पर्क तथा ऊर्जा विभाग है। इन विभागों के बजट आबंटन को लेकर बैठक हो चुकी है। अब कुछ मंत्रियों के विभाग ही शेष हैं। इनकी भी समीक्षा शीघ्र कर ली जाएगी। इसके पश्चात बजट को शासकीय मुद्रणालय में प्रकाशन के लिए भेज दिया जाएगा। विधानसभा सचिवालय के अनुसार राज्य में 24 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र की तैयारियां शुरू हो गई है। अभी तक 2000 के आसपास प्रश्न लग चुके हैं। विधानसभा सचिवालय द्वारा वर्गवार प्रश्नों का आबंटन किया गया है। जिस वर्ग में मंत्री आते हैं वे उनका उत्तर देंगे। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ दल को मिली सफलता के पश्चात भाजपा के आक्रामक रहने की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लड़े गए नगरीय निकाय चुनाव में भारी सफलता प्राप्त हुई है।

Related Articles

Back to top button