https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने ईद-उल-अजहा की बधाई दी

गरियाबंद । आज मुस्लिम समाज द्वारा बकरीद (ईद-उल अजहा) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुस्लिम समाज ने सुबह ईदगाह में नमाज अता की इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवम आल इंडिया मुस्लिम मेमन जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने देश और प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवम आल इंडिया मुस्लिम मेमन जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने देश और प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई देते हुए कहा कि ये पावन पर्व हमें सौहार्दपूर्ण मधुर और समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व मुख्य रूप से हजरत मो.इब्राहिम द्वारा अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने की इच्छा की याद में मनाया जाता है। इसके कारण से बकरीद को बलिदान का प्रतीक माना गया है। उन्होंने बताया कि आज गरियाबंद जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्साह के साथ लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। गरियाबंद और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Back to top button