https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

भिलाई । भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान और आचार्य नरेंद्र स्मृति जन अधिकार अभियान समिति ने सोमवार को अपने रूआबांधा परिसर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 60 वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नेहरू के योगदान को याद किया गया तथा उनके व्यक्तित्व पर चर्चा हुई। प्रतिष्ठान के अध्यक्ष आर पी शर्मा ने कहा कि 10 साल से मौजूदा प्रधानमंत्री और उनके लोग जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करते रह गए। जबकि जवाहरलाल नेहरू का कद इन सबके कद से कहीं ऊंचा है। उन्होंने कहा कि देश में स्वतंत्रता के बाद प्रगति हुई, उसकी नींव जवाहरलाल नेहरू ने रखी। इसलिए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। भिलाई स्टील प्लांट से लेकर तमाम सार्वजनिक उपक्रम इसकी मिसाल है। दुर्भाग्यजनक स्थिति यह है कि मौजूदा सरकार के दौर में इन तमाम सार्वजनिक उपक्रमों के अस्तित्व पर संकट नजर आ रहा है। इस दौरान प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन में समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के प्रांतीय महासचिव नंदकिशोर साहू और एमआर रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button