https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री का पुतला दहन,लगाए नारे भी

दन्तेवाड़ा । प्रदेश में दो हजार करोड़ से अधिक के शराब घोटाले मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दंतेवाड़ा बस स्टैंड में पुतला दहन किया गया और विरोध में नारेबाजी की गई । इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी ने कहा कि यह घोटाला दिल्ली में हुए घोटाले से भी बड़ा है ।जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता गुप्ता ने कहा कि शराबबंदी की बात कहकर सरकार बनाने वाली कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में शराब की नदियां बहाने आतुर है । प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देश पर पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन प्रभा यादव , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता ऊईके, पायल गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका , धीरेंद्र प्रताप सिंह नगर पालिका उपाध्यक्ष , जिला महामंत्री रामू नेताम जिला पंचायत सदस्य, मंडल महामंत्री दुर्गा सिंह चौहान , दीपक बाजपेई विधानसभा प्रभारी , कैलाश मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष , कुणाल ठाकुर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष , युवा मोर्चा रूप मंडल, वरिष्ठ सुनीता भास्कर जिला उपाध्यक्ष लता मरकाम , शशि प्रभा यादव , सुमन ठाकुर , कुंती झरना , प्रीति वैष्णव , मंजू भटनागर , लक्ष्मी यादव , कीर्ति ठाकुर , कमल युवा मोर्चा हिमांशु पनिया युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जय दयाल नागेश एवं वरिष्ठ कनिष्ठ सभी पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button