https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

पूनम के भजन मनिहारी का भेस बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया पर झुमी महिलायें

पत्थलगांव । श्याम मंदिर परिसर मे छ.ग. की सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूनम शर्मा ने जैसे ही भजनो की ताल छेडी पाठ करने आयी महिलायें अपने स्थान पर खडे होकर नाचने लग गयी। यहा के नवनिर्मित श्याम मंदिर परिसर मे झुनझुन की महारानी रानी सती दादी के मंगल पाठ का आयोजन किया गया,जिसमे शहर के अलावा आस-पास क्षेत्र से भी सैकडो महिलायें पाठ मे शामिल हुयी थी। छत्तीसगढ की सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूनम शर्मा इस आयोजन को संपन्न कराने अपने सहयोगियों के साथ यहा पहुंची हुयी थी। उन्होने रानी सती दादी के पाठ से पहले भजनो से समा बांधा। उनके द्वारा श्याम भक्ति के एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत किये। मनिहारी का भेस बनाया श्याम चुडी बेचने आया की धुन पर महिलायें नृत्य करने लगी। पूनम शर्मा ने श्याम भजनो मे बांके बिहारी की देख छटा मेरा मन हुआ लटापटा मे सबका मन मोह लिया। देर शाम तक पूनम शर्मा के भजनो सेे श्याम मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय होता रहा। बाद मे उन्होने झुनझुन की महारानी रानी सती दादी के मंगलपाठ की शुरूवात की। कहने को तो शहर मे इससे पूर्व अनेक बार मंगलपाठ हो चुके है,परंतु श्याम मंदिर मे आयोजित मंगलपाठ की भव्यता देखते ही बन रही थी,गायिका पूनम शर्मा ने मंगलपाठ के बीच मे रानी सती दादी के बाल्याकाल से सती समय तक को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। उन्होने पाठ के मध्य मे रानी सती दादी का जन्मउत्सव मनाया,जिसके बाद आगे हुये रानी सती दादी का बाल्याकाल,स्कूल का समय एवं उनके विवाह उपरांत महारानी तक के जीवंत चित्रण को झांकियो के माध्यम से प्रस्तुत कराया। यह आयोजन श्याम सेवा समिती एवं श्याम सखी मंडल के सम्मिलित प्रयास से संपन्न कराया गया था।।
दादी की राजवाड़ों में थी धाक-:श्याम सखी मंडल की सरोज गर्ग,नीतु सिंघल,भावना गोयल,रीना गर्ग ने रानी सती दादी के जीवन पर अपने विचार रखे। उनका कहना था कि दादी का जीवन अनेक उतार चढाव से भरा हुआ था,वे बाल्याकाल से ही अभुतपूर्व क्षमता की महिला थी,जिसका लोहा पूरा राजवाडा मानता था। उन्होने पत्नी धर्म की अभूतपूर्व मिसाल पेश की। जब दादी के पति की युद्ध के दौरान मृत्यु हो गयी तो उन्होने उनके साथ ही सती होकर अपना शरीर त्याग दिया। रानी सती दादी राजवाडा काल मे नारायणी के नाम से पुकारी जाती थी।।
निशान यात्रा का होगा आयोजन-श्याम मंदिर के द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दिन मंगलवार को निशान यात्रा निकाली जायेगी। श्याम सेवा समिती,श्याम सखा समिती द्वारा निशान यात्रा की बेहद तैयारियां कर रखी है। श्याम मंदिर परिसर मे श्रद्धालुओ के उठाने के लिए सैकडो की तादाद मे ध्वज सजाकर तैयार कर दिये गये है। दिन मंगलवार को दुर्गा मंदिर से निशान यात्रा शुरू होकर शहर के प्रमुख तीनो मार्गो मे भ्रमण करेगी। निशान यात्रा की अगुवाई करने सुरजगढ से भक्त हजारीलाल इंदौरिया यहा आये हुये है।

Related Articles

Back to top button